Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Karnal: बेटी को विदेश भेजने का झांसा देकर विधवा से 10.5 लाख रुपए की ठगी

हरियाणा के करनाल में गोंदर गांव निवासी विधवा से 10.5 लाख रुपए की ठगी की गई है।

02:51 AM Dec 22, 2024 IST | Ranjan Kumar

हरियाणा के करनाल में गोंदर गांव निवासी विधवा से 10.5 लाख रुपए की ठगी की गई है।

हरियाणा के करनाल में गोंदर गांव निवासी विधवा से 10.5 लाख रुपए की ठगी की गई है। ठगी की शिकारा राजकली की छोटी बेटी ने IELTS परीक्षा पास की थी। आरोपी ने उसे कनाडा भेजने का भरोसा जताकर रकम ठग लिए। महिला ने आरोपी के खाते में पैसे ट्रांसफर किए थे। धोखाधड़ी का खुलासा होने के बाद आरोपी ने 5.5 लाख का चेक दिया, लेकिन फिर पैसे वापस नहीं किए। महिला का कॉल उठाना भी बंद कर दिया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

SBI बैंक से पैसे ट्रांसफर किए

पीड़िता राजकली ने बताया कि उसने 5.5 लाख रुपए एसबीआई बैंक से विकास के खाते में जमा करवाए। 11 मई 2022 को 4.5 लाख रुपए इंडियन बैंक से एसबीआई बैंक के जरिए ट्रांसफर किए। आरोपी ने भरोसा दिलाया कि वह उसकी बेटी को जल्द कनाडा भेजेगा। विकास ने फाइल लगाई, लेकिन ठोस कदम नहीं उठाया। महिला ने बताया कि आरोपी विकास से उसकी पहचान मुकेश ने करवाई थी। मुकेश ने पहले राजकली को नौकरी लगवाई थी, जिस पर महिला ने भरोसा किया और विकास को रकम दे दी।

Advertisement

धमकियां दे रहा आरोपी: पीड़िता

महिला ने बताया कि विकास ने शुरुआत में 5.5 लाख का चेक दिया। उसने बाद में थोड़े-थोड़े पैसे लौटाए, लेकिन पूरी रकम वापस करने से इनकार कर दिया। वो धमकियां देने लगा। राजकली का कहना है कि विकास के खिलाफ उसके पास सबूत हैं।

आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा: जांच अधिकारी

जांच अधिकारी स्वदेश ने बताया कि महिला द्वारा पेश किए गए सबूतों की जांच की जा रही है। आरोपी विकास के खिलाफ जरूरी सबूत जुटाए जा रहे हैं। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Advertisement
Next Article