Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

करनाल की कालोनियां होंगी वैध: मनोहर

NULL

02:15 PM Nov 29, 2017 IST | Desk Team

NULL

करनाल: मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जनता दरबार में आज जनता कुछ बेबस नजर आई। लोगों ने सीधे-सीधे सीएम से कहा कि उनकी सुनवाई नहीं हो रही। आज सुबह रेस्ट हाउस में सीएम का खुला दरबार था। सीएम भी तबियत से लोगों से मिले, लेकिन लोगों ने अपनी-अपनी नाराजगी जाहिर कर दी, लेकिन सीएम ने किसी को नाराज नहीं किया सबकी शिकायतें सुनीं और आश्वासन दिया कि सभी की समस्या का निदान होगा। बसंत विहार वैलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने फरियाद लगाई की हमारी कालोनी भी वैध करवा दो,पिछले कईं वर्षो से कईं मुख्यमंत्रियों से गुहार लगा चुके है, कोई सुनने वाला नहीं मिला। कालोनी वसियों की फरियाद को सुनकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा कालोनियों को वैध करने के लिए सर्वे करवाया जा रहा है,फरीदाबार व गुरूग्राम की कालोनियां तो वैध हो चुकी है अब करनाल की बारी है, परन्तु वैध करने का जो चार्ज लगते है,वह तो सरकार के खाते में जमा करने होंगे।

मुख्यमंत्री के खुले दरबार में नौकरी की मांग लेकर आए युवाओं को मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रदेश में नौकरियां पर्ची वाली सिफारिश से नहीं मिलती बल्कि योग्यता से दी जा रही है। खुले दरबार में मुख्यमंत्री के सामने असंध क्षेत्र से खेतों में पानी भराव संबंधी शिकायत आई,जिसमें किसान ने आरोप लगाया कि पानी भराव के कारण हमारी फसल खराब हो रही है। मुख्यमंत्री ने तुरंत संज्ञान लेते हुए सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिये कि पूरे ईलाके में घूम कर देखों,इंजीनियरों से सम्पर्क करों, पानी को कहां पर किस ड्रेन में डालना है, इसकी व्यवस्था करों,जब तक इस क्षेत्र से पानी निकलने का समाधान नहीं होता,तो संबंधित अधिकारी को नींद नहीं आनी चाहिए। किसान की फसल बर्बाद हो यह किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं। मुख्यमंत्री के खुले दरबार में किसान युनियन के प्रतिनिधियों से कहा कि हरियाणा सरकार किसानों की हितैषी है,उन्होंने प्रदेश में 27 हजार करोड़ रूपये का घाटा बिजली विभाग का भरा है।

बिजली के अलग-अलग रेट है, दोपहर को ज्यादा और रात को कम होते है। उनकी योजना है कि हरियाणा में रात के समय में बिजली सस्ती की जाए। मुख्यमंत्री के सामने खुले दरबार में मेरठ रोड़ की जर्जर स्थिति के बारे में करनाल वासियों ने शिकायत रखी,तो मुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारी को निर्देश दिये कि वह मुख्यालय में बात करके शीघ्र मेरठ रोड़,जिसकी लम्बाई 10 किलो मीटर है,इस पर निर्माण कार्य चालू करें।

इस मौके पर असंध के विधायक बख्शीश सिंह विर्क,घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण, शुगर फैड के चेयरमैन चंद्रप्रकाश कथूरिया, ओएसडी अमरेन्द्र सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, करनाल के प्रभारी रामेश्वर दास, बीजेपी महिला मौर्चे की प्रदेश अध्यक्ष निर्मला बैरागी, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र, भाजपा के प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, युवा भाजपा जिला अध्यक्ष मुकेश अरोड़ा, महामंत्री योगेन्द्र राणा, प्रवीन लाठर, जगदेव पाढ़ा, नवीन बत्तरा, जयपाल शर्मा, संजय मदान, अशोक भंडारी, कुलदीप शर्मा, सुनील गोयल, दर्शन सिंह सहगल, ईलम सिंह, शमशेर नैन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

– हरीश चावला

Advertisement
Advertisement
Next Article