Karnataka: कर्नाटक में बड़ा हादसा, गोदाम में अचानक गिरीं अनाज की बोरियां - 10 मजदूर दबे
01:35 AM Dec 05, 2023 IST | Sagar Kapoor
Advertisement
कर्नाटक के विजयपुर में एक खाद्यान्न के गोदाम में बड़ा हादसा हो गया है। यहां अचानक बोरियों के गिरने से करीब 10 मजदूरों के दबने की खबर है। जानकारी के मुताबिक यहां एक खाद्य प्रसंस्करण इकाई में काम करते समय मजदूरों पर अनाज की बोरियां गिर गईं। राहत और बचाव का काम जारी है। यह भी पता चला है कि बोरियों के नीचे दबे मजदूर बिहार के रहने वाले हैं। लोगों को बाहर निकालने और बोरियों को हटाने में जेसीबी लगाई गई है। जानकारी के मुताबिक मौके पर मौजूद अधिकारियों का कहना है कि मजदूरों को जल्द ही निकाल लिया जाएगा। इस काम में फायर ब्रिगेड की भी मदद ली जा रही है।
Advertisement
Advertisement