Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कर्नाटक : CM येदियुरप्पा बोले- उपचुनाव में जीतने वालों को ही बनाया जाएगा मंत्री, कैबिनेट विस्तार महीने के अंत तक

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि केवल उन्हीं विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा जो हाल के उपचुनाव में विजयी हुए हैं।

12:55 PM Dec 17, 2019 IST | Desk Team

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि केवल उन्हीं विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा जो हाल के उपचुनाव में विजयी हुए हैं।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि केवल उन्हीं विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा जो हाल के उपचुनाव में विजयी हुए हैं। उपचुनाव में 15 में से 12 सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद भाजपा विधानसभा में आसानी से बहुमत जुटाने में सफल हो गई है। इसके बाद से मंत्री पद के लिए लॉबिंग चल रही है। मंत्री पद के कई आकांक्षी अपनी पैरोकारी में मुख्यमंत्री के पास पहुंचे हैं। 
Advertisement
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बी श्रीरामुलू उप-मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। येदियुरप्पा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम पहले ही कह चुके हैं कि हाल में विधानसभा उपचुनाव में जीतने वालों को ही मंत्री बनाया जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि किसी अन्य को मंत्री बनाने का सवाल ही नहीं उठता। 

देशद्रोह के मामले में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को फांसी की सजा

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं 21 या 22 दिसंबर को दिल्ली जााऊंगा और मामले (कैबिनेट विस्तार) का समाधान हो जाएगा।’’ येदियुरप्पा ने कहा कि नए मंत्रियों का शपथग्रहण महीने के अंत तक हो जाएगा। कर्नाटक सरकार में 34 मंत्री हो सकते हैं जिनमें से 18 मंत्री पद भरे जा चुके हैं। 
विधायक जी सोमशेखर रेड्डी, मुरुगेश नीरानी, उमेश कट्टी, रमेश जारकिहोली और उप-मुख्यमंत्री लक्ष्मण सवादी ने मंगलवार को येदियुरप्पा से मुलाकात की और माना जाता है कि उन्होंने कैबिनेट विस्तार पर चर्चा की। भाजपा सूत्रों ने कहा कि जारकिहोली ने जल संसाधन मंत्रालय के साथ खुद को उप-मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग रखी है। 
Advertisement
Next Article