W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी. के शिवकुमार ने कंधे पर हाथ रखने वाले कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल

कर्नाटक के कांग्रेस अध्यक्ष डी. के शिवकुमार ने शनिवार को उनके कंधे पर हाथ रखने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया।

05:54 PM Jul 10, 2021 IST | Ujjwal Jain

कर्नाटक के कांग्रेस अध्यक्ष डी. के शिवकुमार ने शनिवार को उनके कंधे पर हाथ रखने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया।

कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी  के शिवकुमार ने कंधे पर हाथ रखने वाले कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़  वीडियो वायरल
Advertisement
कर्नाटक के कांग्रेस अध्यक्ष डी. के शिवकुमार ने शनिवार को उनके कंधे पर हाथ रखने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना की।
Advertisement
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें शिवकुमार को, एक व्यक्ति के उनके नजदीक जाकर साथ-साथ चलने और छूने की कोशिश से गुस्से में आते हुए देखा जा सकता है। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख ने गुस्से में कहा, ‘‘ आपको जिम्मेदार होना चाहिए।’’
Advertisement
ऐसा कहा गया है कि वह व्यक्ति पार्टी का कार्यकर्ता ही है। इस दौरान शिवकुमार ने वहां मौजूद कैमरामैन को फुटेज मिटाने को भी कहा। यह घटना मांड्या के जिला मुख्यालय क़स्बे में हुई। वह पूर्व मंत्री और सांसद जी एम गौड़ा के स्वास्थ्य की जानकारी लेने आए थे।
Advertisement

इस घटना का वीडियो ट्वीट करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछा कि क्या उन्होंने शिवकुमार को ‘हिंसा का लाइसेंस’ दे रखा है। उन्होंने शिवकुमार को कोतवाल रामचंद्र का अनुयायी बताया जो कि 1970 से 1980 के बीच बेंगलुरु का अंडरवर्ल्ड डॉन था।
उन्होंने लिखा, ‘‘कर्नाटक के कांग्रेस प्रमुख डी के शिवकुमार ने जनता के सामने अपने पार्टी कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया। अगर कोतवाल रामचंद्र के ‘पूर्व शिष्य’ अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ऐसा व्यवहार करते हैं तो कोई कल्पना कर सकता है कि वह दूसरों के साथ क्या करेंगे। राहुल गांधी ने क्या डी के शिवकुमार को ‘हिंसा का लाइसेंस’ दे रखा है।’’
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×