Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कर्नाटक: ड्रग तस्कर गैंग का भंडाफोड़, पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार

मंगलुरु शहर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के गिरोह का भंडाफोड़ किया और नशीले पदार्थ (एमडीएमए) तथा गांजे के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

02:42 PM Dec 19, 2022 IST | Desk Team

मंगलुरु शहर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के गिरोह का भंडाफोड़ किया और नशीले पदार्थ (एमडीएमए) तथा गांजे के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

मंगलुरु शहर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के गिरोह का भंडाफोड़ किया और नशीले पदार्थ (एमडीएमए) तथा गांजे के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
Advertisement
पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर कोनाजे पुलिस थाने के कर्मियों ने रविवार रात बोलियार में एक स्थान पर छापा मारा और चार लोगों को गिरफ्तार किया।उन्होंने कहा कि आरोपियों के पास से 2.10 लाख रुपये मूल्य का चार किलो गांजा और 40 ग्राम एमडीएमए जब्त किया गया, जिसे वे लोग बेंगलुरु से तौदुगोली में एक कार में ले जा रहे थे। 
जिस कार में वे यात्रा कर रहे थे उसे भी जब्त कर लिया गया।गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान मोहम्मद सिराज (43), नरिंगाना के मोइदीन हाफिज (36), अद्यारकत्ते के इकबाल (30) और अशोक नगर के मोहम्मद अजीज (33) के तौर पर हुई है।सूत्रों ने कहा कि पुलिस टीम का नेतृत्व कोनाजे पीएसआई शरणप्पा कर रहे थे।
Advertisement
Next Article