For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Karnataka Election 2023: कर्नाटक में अमित शाह ने भरी हुंकार, जेडीएस और कांग्रेस पर बोला हमला

कर्नाटक में अगले साल विधानसभा चुनाव होनें है इसलिए बीजेपी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। गृहमंत्री अमित शाह भी कर्नाटक में जनसभा करने पहुंचे है।

06:12 PM Dec 30, 2022 IST | Desk Team

कर्नाटक में अगले साल विधानसभा चुनाव होनें है इसलिए बीजेपी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। गृहमंत्री अमित शाह भी कर्नाटक में जनसभा करने पहुंचे है।

karnataka election 2023  कर्नाटक में अमित शाह ने भरी हुंकार  जेडीएस और कांग्रेस पर बोला हमला
कर्नाटक में अगले साल विधानसभा चुनाव होनें है इसलिए बीजेपी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। गृहमंत्री अमित शाह भी कर्नाटक में जनसभा करने पहुंचे है।
Advertisement
30 दिसंबर को कर्नाटक के मांड्या में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने मंच से हुंकार भरी। शाह अभी से अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव का मोर्चा संभाल रहे हैं। मंच से हुंकार भरते हुए अमिक शाह ने कांग्रेस और जेडीएस पर निशाना साधते हुए उन्हें भ्रष्ट और ‘परिवारवादी’ पार्टी बताया।
जेडीएस पर साधा निशाना 
 अमित शाह ने कहा कि मैंने 2018 के चुनाव की शुरुआत इसी जिले से की थी। यहां से एक मुट्ठी अनाज मांगकर कांग्रेस शासन के दौरान जिन किसानों के साथ अन्याय हुआ था। बीजेपी ने उन्हें न्याय दिलाने की शपथ ली थी। कर्नाटक की जनता ने हमें सबसे बड़ी पार्टी बनाकर यहां सरकार बनाने का मौका दिया।
Advertisement
ATM बन जाता है कर्नाटक 
केंद्रीय गृह मंत्री ने आगे कहा कि हमने जेडीएस और कांग्रेस का शासन देखा है। कांग्रेस के शासन में कर्नाटक दिल्ली के लिए ATM बन जाता है और जेडीएस शासन में कर्नाटक एक परिवार के लिए ATM बन जाता है। दोनों ने हमेशा भ्रष्टाचार के माध्यम से इस भूमि के विकास को अवरुद्ध किया है। बता दें कि हाल ही में कांग्रेस ने सीएम बसवराज बोम्मई पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए राज्य में PayCM कैंपेन चलाया था।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×