टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

'बड़े शहरों में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ आम बात', कर्नाटक के गृह मंत्री के बिगड़े बोल

कर्नाटक के गृह मंत्री का विवादित बयान, लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल

09:15 AM Apr 07, 2025 IST | Neha Singh

कर्नाटक के गृह मंत्री का विवादित बयान, लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल

बेंगलुरु में महिला से छेड़छाड़ पर कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि बड़े शहरों में ऐसी घटनाएं आम हैं। उन्होंने पुलिस को गश्त बढ़ाने और आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री के इस बयान ने विवाद उत्पन्न किया है।

Advertisement

कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने हाल ही में हुए छेड़छाड़ मामले पर विवादित बयान दिया है। महिला से छेड़छाड़ मामले को लेकर गृह मंत्री ने कहा कि बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में ऐसी घटनाएं होती रहती हैं, हालांकि उन्होंने मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। गृह मंत्री ने पुलिस से गश्त बढ़ाने को भी कहा।

‘ऐसी घटनाएं होती रहती हैं…’

जी परमेश्वर ने अपने बयान में कहा, ‘बड़े शहरों में ऐसी घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। कानून के मुताबिक जो भी कानूनी कार्रवाई करनी होगी, वह की जाएगी। मैंने अपने कमिश्नर को बीट पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्देश भी दिया है।’ गृह मंत्री के इस बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। मंत्री का यह बयान 3 अप्रैल 2025 को एक महिला से हुई छेड़छाड़ के बाद आया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, पिछले हफ्ते सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ था, जिसमें सुड्डागुंटेपल्या में एक शख्स सड़क पर चल रही महिला से छेड़छाड़ करता है और भाग जाता है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक शख्स सड़क पर चल रही दो महिलाओं का पीछा करता है, फिर वह उनमें से एक महिला को दीवार की ओर धकेलता है और फिर उसे गलत तरीके से छूता है और भाग जाता है। घटना से हैरान महिलाएं जल्दी से वहां से निकल जाती हैं।

बेंगलुरू में अपराध बढ़े

इस मामले को लेकर बेंगलुरु पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं, पीड़िता की ओर से अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। आरोपी के खिलाफ धारा 354बी के तहत केस दर्ज किया गया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, साल 2023 से बेंगलुरु में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं। पुलिस ने अब तक 3,260 मामले दर्ज किए हैं, जिनमें से 1,135 मामले छेड़छाड़ से जुड़े हैं।

Noida में पति की हैवानियत, इंजीनियर पत्नी को तड़पाकर मारा

Advertisement
Next Article