W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Karnataka News : मंत्री उमेश कट्टी का निधन, एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा

कर्नाटक के खाद्य एवं नगरिक आपूर्ति मंत्री उमेश कट्टी मंगलवार को देर रात हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया।

11:02 AM Sep 07, 2022 IST | Desk Team

कर्नाटक के खाद्य एवं नगरिक आपूर्ति मंत्री उमेश कट्टी मंगलवार को देर रात हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया।

karnataka news   मंत्री उमेश कट्टी का निधन  एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा
कर्नाटक के खाद्य एवं नगरिक आपूर्ति मंत्री उमेश कट्टी मंगलवार को देर रात हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। करीब रात 10 बजे उनको दिल का दौड़ा पड़ा , जिसके बाद उमेश कट्टी को एमएस रमैया अस्पताल ले जाया गया।अस्पातल में इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। कर्नाटक सरकार ने अपने मंत्री उमेश कट्टी के निधन पर राज्य में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।
Advertisement
पार्थिव शरीर को एयर एंबुलेंस के जरिए बेलगावी ले जाएंगे 
राज्य सरकार ने अपने आधिकारिक आदेश में कहा कि मंत्री का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। बेलगावी जिले के सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ सभी स्कूल और कॉलेज बुधवार को बंद रहेंगे।कट्टी के पास राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले और वन विभाग का प्रभार था।
कट्टी यहां डॉलर्स कॉलोनी स्थित अपने आवास के स्नानगृह में गिर गए थे और उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने बताया कि उनका पहले ही निधन हो चुका है।उनके पार्थिव शरीर को एयर एंबुलेंस के जरिए उनके गृह जिले बेलगावी ले जाया जाएगा, और अंतिम दर्शन के लिए संकेश्वर में हीरा शुगर फैक्ट्री में रखा जाएगा। बाद में पार्थिव शरीर को हुक्केरी तालुक में कट्टी के पैतृक गांव बेल्लादबागेवाड़ी ले जाया जाएगा, जहां शाम को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।कट्टी के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं।
Advertisement
प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ श्री उमेश कट्टी जी एक अनुभवी नेता थे, जिन्होंने कर्नाटक के विकास में महत्वपूर्ण योगदान किया। उनके निधन से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार तथा समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति।’’मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने से पहले कट्टी जनता पार्टी, जनता दल (यूनाइटेड) और जनता दल (सेक्युलर) का हिस्सा भी रह चुके हैं।

Advertisement W3Schools
Author Image

Advertisement
×