W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Karnataka News : मंगलुरु में कॉलेज छात्र के साथ मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

कर्नाटक के मंगलुरु से परेशान करने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने शहर में नैतिक पहरेदारी (मोरल पुलिसिंग) के हाल के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

12:35 PM Nov 28, 2022 IST | Desk Team

कर्नाटक के मंगलुरु से परेशान करने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने शहर में नैतिक पहरेदारी (मोरल पुलिसिंग) के हाल के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

karnataka news   मंगलुरु में कॉलेज छात्र के साथ मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
Advertisement
कर्नाटक के मंगलुरु से परेशान करने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने शहर में नैतिक पहरेदारी (मोरल पुलिसिंग) के हाल के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर कॉलेज के एक छात्र को उसकी एक सहपाठी हिंदू लड़की के साथ यात्रा करने के लिए बस से बाहर खींचने और उसके साथ मारपीट करने का आरोप है।
Advertisement
हमलावारों ने दी थी धमकी 
पुलिस सूत्रों ने कहा कि गिरफ्तार लोगों की पहचान सुरथकल के प्रकाश और मुथु तथा असइगोली के राकेश के रूप में हुई है। ऐसा संदेह है कि ये आरोपी एक हिंदुत्व समूह के सदस्य हैं।पीड़ित रशीम उमर ने यहां कादरी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी थी कि हमलावरों ने धमकी दी थी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वे उसे मार देंगे।यह घटना 24 नवंबर को शहर में नंथूर के पास हुई थी।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×