W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

कर्नाटक : संत के खिलाफ साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने पीड़िता की मां को किया गिरफ्तार

कर्नाटक में लिंगायत संत शिवमूर्ति मुरुघ शरणारू के खिलाफ दूसरे पॉक्सो मामले में पुलिस ने नाबालिग पीड़िता की मां को गिरफ्तार किया है। महिला चित्रदुर्गा मठ की रसोई में सहायिका के तौर पर काम करती है।

04:04 PM Nov 12, 2022 IST | Desk Team

कर्नाटक में लिंगायत संत शिवमूर्ति मुरुघ शरणारू के खिलाफ दूसरे पॉक्सो मामले में पुलिस ने नाबालिग पीड़िता की मां को गिरफ्तार किया है। महिला चित्रदुर्गा मठ की रसोई में सहायिका के तौर पर काम करती है।

कर्नाटक   संत के खिलाफ साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने पीड़िता की मां को किया गिरफ्तार
कर्नाटक में लिंगायत संत शिवमूर्ति मुरुघ शरणारू के खिलाफ दूसरे पॉक्सो मामले में पुलिस ने नाबालिग पीड़िता की मां को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लिंगायत संत के खिलाफ शाजिश के तहत आरोप लगाने के मामले में महिला को गिरफ्तार किया है। महिला चित्रदुर्गा मठ की रसोई में सहायिका के तौर पर काम करती है।
Advertisement
पुलिस ने इस सिलसिले में पहले दो लोगों को गिरफ्तार किया था। मुरुघा मठ के प्रभारी संत बसवप्रभु स्वामीजी ने गिरफ्तार संत शिवमूर्ति मुरुघ शरणारू को पॉक्सो में फंसाने की साजिश रचने और पैसे वसूलने के मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। बेलागवी जिले के जुंजनवाड़ी गांव के निवासी बसवराजेंद्र के खिलाफ और मैसूर के ओडानाडी एनजीओ के सदस्यों के खिलाफ दूसरे पॉक्सो मामले में शिकायत दर्ज की गई।
प्रभारी संत की शिकायत में मांग की गई है कि आरोपी ने पैसों के लिए संत शिवमूर्ति को बदनाम करने की साजिश रची। इसको लेकर 14 मिनट की ऑडियो क्लिप जारी की गई है। ऑडियो क्लिप में पीड़ित लड़कियों को शिवमूर्ति मुरुघ शरणारू के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए उकसाया जा रहा है।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि यह एक सुनियोजित साजिश है, जिसे निहित स्वार्थों के निर्देश के अनुसार अंजाम दिया गया है। पुलिस ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि पहले पॉक्सो मामले में बलात्कार के आरोपी साधु के खिलाफ आरोप साबित हुए हैं।
Advertisement
पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने कहा था कि किसी को उम्मीद नहीं थी कि आरोपी साधु इतना नीचे गिर जाएगा। उसे दंडित किया जाना चाहिए। इस बीच बलात्कार के आरोपी शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि वह पीड़िता को जानता भी नहीं है।
Advertisement W3Schools
Author Image

Advertisement
×