Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कर्नाटक : पुलिस ने तस्करी रैकेट का किया भंडाफोड़, दुबई ले जा रही 17 महिलाओं को बचाया

कर्नाटक में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में सात लोगों को गिरफ्तार कर मानव तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है साथ ही सिटी क्राइम ब्रांच (सीसीबी) के अधिकारियों ने 17 महिलाओं को बचाया है।

09:15 AM Apr 08, 2022 IST | Desk Team

कर्नाटक में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में सात लोगों को गिरफ्तार कर मानव तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है साथ ही सिटी क्राइम ब्रांच (सीसीबी) के अधिकारियों ने 17 महिलाओं को बचाया है।

कर्नाटक में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में सात लोगों को गिरफ्तार कर मानव तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। साथ ही सिटी क्राइम ब्रांच (सीसीबी) के अधिकारियों ने 17 महिलाओं को बचाया है, जिन्हें ले जाने के लिए तैयार किया गया था। पुलिस ने 95 महिलाओं को दुबई भेजे जाने की जानकारी इकट्ठा की है और 17 पासपोर्ट जब्त किए हैं। ये आरोपी शख्स युवक-युवतियों को लाखों रुपये प्रति माह की मोटी कमाई का लालच देकर जालसाजी करते थे। वे इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों में काम करने वाली लड़कियों को भी लुभाते थे। आरोपियों ने 50 हजार रुपये एडवांस रुपये के तौर पर मुहैया कराए और उन्हें दुबई का वीजा दिलाने में मदद की और वहां भेज दिया। गिरोह ने कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और पंजाब राज्यों की महिलाओं को भी निशाना बनाया है।
मानसिक और शारीरिक रूप से किया जाता है प्रताड़ित
आरोपी के दुबई में डांस बार के मालिकों से संबंध थे। एक बार जब लड़कियां दुबई में उतरीं तो उन्हें डांस बार में परफॉर्म करने के लिए मजबूर किया गया। इसके बाद में डांस बार मालिकों ने उन्हें ग्राहकों को आकर्षित करने और उनका मनोरंजन करने के लिए मजबूर किया।
अगर लड़कियां ऐसा करने से मना करती हैं तो उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। पीड़ितों से तत्काल एडवांस रुपये लौटाने को कहा गया। लेकिन लड़कियों के पास रुपये नहीं होने के कारण उन्हें नौकरी जारी रखने के लिए मजबूर किया जाता था। गिरोह में फंसने वाले पीड़ितों में से एक ने बेंगलुरु के हेनूर पुलिस स्टेशन से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे आगे की जांच के लिए सीसीबी को सौंप दिया गया।
तमिलनाडु से भी चार आरोपियों को किया है गिरफ्तार
पुलिस ने तीन आरोपियों को कर्नाटक से और चार को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान कोप्पल के एक जूनियर कलाकार बसवराजू शंकरप्पा कलासाद (43), मैसूर की एक डांसर आदर्श उर्फ आदि (28), तमिलनाडु के सलेम के राजेंद्र नचिमुट्ट (32), चेन्नई के एक कलाकार एजेंट मरियप्पन (44), बेंगलुरु से चंदू (20), पांडिचेरी से टी अशोक (29) और तमिलनाडु के तिरुवल्लूर से एस राजीव गांधी (35) के रूप में हुई है। आगे की जांच जारी है।

Advertisement
Advertisement
Next Article