Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल (2 मार्च )

नए व्यापार से लाभ के योग हैं। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर किसी महत्वपूर्ण जिॅमेदारी को सतर्कता से निभाने की जरूरत है।

04:30 AM Mar 02, 2020 IST | Desk Team

नए व्यापार से लाभ के योग हैं। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर किसी महत्वपूर्ण जिॅमेदारी को सतर्कता से निभाने की जरूरत है।

मेष (ARIES) (21 मार्च  से 20 अप्रैल) :नए व्यापार से लाभ के योग हैं। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर किसी महत्वपूर्ण जिॅमेदारी को सतर्कता से निभाने की जरूरत है। परिवार से दूर रह लोग किसी पारिवारिक समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। ऑफिस की तरफ  से विदेश जाने का मौका मिल सकता है। शुभ अंक-22, शुभ रंग-पर्पल।

वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) :कार्यक्षेत्र पर सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। कोई रुका हुआ धन वापिस मिल सकता है। गृहणियां घर में बदलाव की सोच सकती हैं। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के योग हैं। कोई आपके साथ समय बिताना चाहेगा। शुभ अंक-1, शुभ रंग-हल्का नीला।

मिथुन (GEMINI) (21 मई  से 21 जून) :पारिवारिक मोर्चे पर स्पेशल फील करेंगे। अच्छी नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। सेहत को लेकर व्यायाम करने की सोच सकते हैं। अचानक कोई बड़ा खर्चा आ सकता है। अपने करीबियों से मिलने यात्रा पर जा सकते हैं। शुभ अंक-15, शुभ रंग-लेवेंडर।
Advertisement

कर्क (CANCER) (22जून से 22जुलाई) :बचत करने के लिए दिन अच्छा है। मानसिक तनाव से छुटकारा पाने के लिए ध्यान लगाने की कोशिश करें। पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के योग हैं। परिवार में कुछ समस्याएं हो सकती हैं। किसी लंबी यात्रा पर जाना थकानभरा साबित होगा। किसी नई जगह शिफ्ट होने के योग हैं। शुभ अंक-3, शुभ रंग-वॉयलेट।

सिंह (LEO) (23 जुलाई से 22 अगस्त) :परिवार में शांति का माहौल रहेगा। अच्छे दाम में खरीददारी करने से पैसे बचा सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर नए मौके मिल सकते हैं। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। बिल्डर्स और प्रॉप्रर्टी डीलर्स के लिए दिन अच्छा है। पढ़ाई में मेहनत करने की जरूरत है। शुभ अंक-9, शुभ रंग-पीला।

कन्या (VIRGO) (23  अगस्त   से   22  सितंबर) :फिजूलखर्चों को कम करने की कोशिश करें। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर सफलता प्राप्ति के योग हैं। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। सडक़ मार्ग से यात्रा करते समय सतर्क रहें। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। शुभ अंक-17, शुभ रंग-हरा।

तुला (LIBRA)  (23 सितंबर  से 23 अक्तूबर) :करियर में तरक्की के योग हैं। किसी चीज में निवेश करने से धन लाभ होगा। परिवार के किसी सदस्य को आपके मार्गदर्शन की जरूरत है। दोस्त के साथ बिताने की सोच सकते हैं। पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के योग हैं। शुभ अंक-2, शुभ रंग-क्रीम।

वृश्चिक (SCORPIO)  (24 अक्तूबर   से  21 नवंबर)  :सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। कोई लोन जल्दी पास हो सकता है। कार्यक्षेत्र पर खुद को साबित करने के लिए अपनी क्षमताओं को निखारें। अपने जीवनसाथी के साथ अपने मतभेद सुलझाने की कोशिश करें। शुभ अंक-3, शुभ रंग-वॉयलेट।

धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर  से 21 दिसंबर)  :किसी चीज में निवेश करने का मौका मिल सकता है। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ स्पा लेने की सोच सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपके विचारों से सहमत होगा। किसी यात्रा पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। पढ़ाई में सफलता के लिए ग्रुप में पढ़ाई करें। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शुभ अंक-5, शुभ रंग-नीला।

मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी):अपने पुराने एसोसिऐट्स के साथ अच्छे संबंध बनाकर चलें। किसी बीमारी में घरेलू उपचार अपनाना फायदेमंद रहेगा। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। पढ़ाई को लेकर दिन अच्छा रहेगा। कोई अच्छा मौका मिल सकता है। शुभ अंक-18, शुभ रंग-बेज।

कुम्भ (AQUARIUS)  (20 जनवरी से 18 फरवरी) :किसी डील को करने से धन लाभ होगा। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। किसी पद के योग्य बनने के लिए मेहनत करेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पढ़ाई में मेहनत के सफल परिणाम मिलेंगे। शुभ अंक-8, शुभ रंग-केसरिया।

मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) :अचानक धन लाभ के योग हैं। सेहतमंद रहने के लिए नियमित दिनचर्या का पालन करें। कार्यक्षेत्र पर किसी सीनियर के आने से आश्चर्यचकित हो सकते हैं। परिवार बढ़ाने की सोच रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। पढ़ाई में सफलता के चलते आत्मविश्वास बढ़ेगा। शुभ अंक-11, शुभ रंग-मरुन।
Advertisement
Next Article