टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Karnataka: 13 सरकारी अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी, कीमती सामान और कैश बरामद

03:54 PM Dec 05, 2023 IST | Srishti Khatri
13 सरकारी अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी

मंगलवार को कर्नाटक (Karnataka) के लोकायुक्त ने 13 सरकारी अधिकारियों को 63 ठिकानों पर छापेमारी करी। सूत्रों के अनुसार ये छापेमारी अधिकारियों के परिसरों पर की गई है। लोकायुक्त अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान 6 लाख रुपये नकद, 3 किलो सोना, 25 लाख रुपये के हीरे और 5 लाख रुपये की प्राचीन वस्तुएं बरामद की गई हैं।

भ्रष्टाचार के आरोप में पहले भी हुई छापेमारी

इससे पहले लोकायुक्त ने अधिकारियों पर कथित भ्रष्टाचार आरोप में 48 स्थानों पर छापेमारी की थी। ये छापे बीदर, धारवाड़, कोडागु, रायचूर, दावणगेरे और चित्रदुर्ग समेत अन्य जगहों पर की गई थी।

इन लोगों के परिसरों पर पड़ा था छापा

दावणगेरे में बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के एक पूर्व इंजीनियर, बीदर में एक कांस्टेबल और कोडागु में एक उप-जिला अधिकारी उन लोगों में शामिल थे जिनके परिसरों पर लोकायुक्त ने छापा मारा था। लोकायुक्त अधिकारियों ने मडिकेरी जिले में एक जिला अधिकारी के यहां भी छापेमारी की थी।

Advertisement
Advertisement
Next Article