Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कर्नाटक : ऑटो रिक्शा-ट्रक की टक्कर में सात महिलाओं की मौत, 6 घायल

कर्नाटक के बीदर में बीती रात भीषण सड़क हादसा हो गया। एक ट्रक और ऑटो रिक्शा की टक्कर में 7 महिलाओं की मौत जबकि, 11 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं।

12:41 PM Nov 05, 2022 IST | Desk Team

कर्नाटक के बीदर में बीती रात भीषण सड़क हादसा हो गया। एक ट्रक और ऑटो रिक्शा की टक्कर में 7 महिलाओं की मौत जबकि, 11 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं।

कर्नाटक के बीदर में बीती रात भीषण सड़क हादसा हो गया। एक ट्रक और ऑटो रिक्शा की टक्कर में 7 महिलाओं की मौत जबकि, 6 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। हादसा उस वक़्त हुआ जब एक ऑटो रिक्शा और ट्रक आमने सामने आ गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है। मामला बीदर में चिट्टागुप्पा तालुक के एक गांव का है।
Advertisement
हादसे में मरने सभी महिलाएं मजदूर थीं और काम के बाद ऑटो रिक्शा से घर लौट रही थीं। इसी बीच ऑटो रिक्शा की बरमालखेडा सरकारी स्कूल के पास ट्रक से टक्कर हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान पार्वती (40), प्रभावती (36), गुंडम्मा (60), यदम्मा (40), जगम्मा (34), ईश्वरम्मा (55) और रुक्मणि बाई (60) के तौर पर हुई है।
बीदर पुलिस ने हादसे पर कहा कि आज एक ट्रक और एक ऑटो रिक्शा की टक्कर में 7 महिलाओं की मौत हो गई और 6 घायल हो गए। घटना बेमलखेड़ा गांव के पास हुई। घायल व्यक्ति, जो बुडामनहल्ली गांव के हैं, उन्हें बीदर अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।
भीषण हादसे में घायल हुए लोगों में दोनों वाहनों के चालक भी शामिल हैं। घायलों में से दो की हालत गंभीर है।मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतकों की पहचान कर उनके परिवार वालों को भी जानकारी दे दी गई है।
Advertisement
Next Article