टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

karnataka प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ने पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के जन्मदिन को लेकर कहा - यह समारोह अराजनीतिक नहीं होगा

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के 75वें जन्मदिन के मौके पर अगले महीने दावणगेरे में प्रस्तावित कार्यक्रम पार्टी के तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा।

11:48 PM Jul 07, 2022 IST | Desk Team

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के 75वें जन्मदिन के मौके पर अगले महीने दावणगेरे में प्रस्तावित कार्यक्रम पार्टी के तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा।

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के 75वें जन्मदिन के मौके पर अगले महीने दावणगेरे में प्रस्तावित कार्यक्रम पार्टी के तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा।तीन अगस्त को एक बड़े सम्मेलन की शक्ल में होने वाले कार्यक्रम को अब तक ‘अराजनीतिक’ बताया गया और इसमें सिद्धरमैया के व्यक्तित्व, करियर और समाज में योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा। इसे उनके समर्थक और शुभचिंतक आयोजित कर रहे हैं।
राहुल गाँधी भी शामिल होंगे इस कार्यक्रम में 
शिवकुमार ने कहा, “ नेता प्रतिपक्ष (सिद्धरमैया) 75 साल के हो रहे हैं… यह गैर-राजनीतिक आयोजन नहीं होगा। यह तय किया गया है कि जन्मदिन का कार्यक्रम पार्टी के मंच पर होगा। हम सब इसमें हिस्सा लेंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी हिस्सा लेंगे और इसके लिए उन्होंने सहमति दे दी है।इस बीच शिवकुमार ने कहा कि भारत की आज़ादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर 15 अगस्त को ‘आज़ादी मार्च’ निकाला जाएगा जिसके लिए पार्टी बेंगलुरु में 75,000 लोगों को जुटाएगी।
Advertisement
Advertisement
Next Article