Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कर्नाटक : INC के प्रदेश उपाध्यक्ष ने थामा BJP का दामन, AAP बोली- कांग्रेस विधायक है, बिकेगा तो जरूर

कर्नाटक में कांग्रेस विधायक द्वारा भाजपा का दामन थामने के आप (आम आदमी पार्टी ) ने कोंग्रस पर तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेस का एमएलए है तो बिकेगा जरूर……

11:56 AM May 08, 2022 IST | Desk Team

कर्नाटक में कांग्रेस विधायक द्वारा भाजपा का दामन थामने के आप (आम आदमी पार्टी ) ने कोंग्रस पर तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेस का एमएलए है तो बिकेगा जरूर……

कर्नाटक में कांग्रेस विधायक द्वारा भाजपा का दामन थामने के आप (आम आदमी पार्टी ) ने कोंग्रस पर तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेस का एमएलए है तो बिकेगा जरूर, इसलिए हार में बीजेपी को रहता है गुरूर। पार्टी ने यह बात अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से कही है। बता दें कि, राज्य में कांग्रेस के उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री प्रमोद माधव राज ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल हो गए हैं।   
मुख्यमंत्री बोम्मई भी रहे मौजूद
प्रमोद माधवराज को जब भाजपा में शामिल किया गया था उस समय राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी मौजूद थे। इसके अलावा माधवराज ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डी.के शिवकुमार को पत्र लिखकर कहा था कि, मुझे यह बताते हुए बहुत खेद हो रहा है कि, उडुपी जिले की कांग्रेस पार्टी में पिछले तीन सालों से मेरा अनुभव काफी बुरा रहा है और अब मुझे पार्टी में घुटन महसूस हो रही है। उन्होंने पत्र में आरोप लगाते हुए कहा कि, मैंने कई बार पार्टी के बड़े नेताओं के सामने कई बार तथ्यों को सामने लाया हूं लकियन उन समस्याओं के निदान के लिए कभी कोई कदम नहीं उठाया गया। 
Advertisement

हाल ही में बने थे कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष
पूर्व कांग्रेस नेता ने कहा, उडुप्पी में पार्टी की परिस्थितियों के कारण अब मेरा पार्टी में रहना मेरे लिए संभव नहीं है इसलिए मैं पार्टी के उपाध्यक्ष पद को अस्वीकार करता हूं और पार्टी के सभी पदों  दे रहा हूं।  बता दें कि, माधवराज को हाल ही में कांग्रेस नेतृत्व की ओर से राज्य में प्रदेश कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष बनाया गया था।

Advertisement
Next Article