कर्नाटक : शोभायात्रा के दौरान भीड़ पर हुआ पथराव, पुलिस ने तीन दिन के लिए लागू की निशेषधाज्ञा
मुलबगल शहर में श्रीराम शोभायात्रा के दौरान पथराव की घटना के बाद तीन दिनों के लिए निषेधाज्ञा लागू कर दी है।
02:13 PM Apr 09, 2022 IST | Desk Team
कर्नाटक राज्य के कोलार जिला प्रशासन ने शनिवार को मुलबगल शहर में श्रीराम शोभायात्रा के दौरान पथराव की घटना के बाद तीन दिनों के लिए निषेधाज्ञा लागू कर दी है। पथराव की घटना के बाद से कस्बे में तनाव की स्थिति है और अन्य घटनाओं से बचने के लिए यह निर्णय लिया गया है। शुक्रवार रात जब शोभायात्रा निकाली जा रही थी तो बदमाशों ने श्रद्धालुओं पर पथराव कर दिया। उन्होंने कारों, दुकानों और वाहन सवारों पर भी हमला किया और एक मोटरसाइकिल को आग लगा दी। इसके अलावा, बिजली कटौती हुई, जिससे तनाव पैदा हुआ और चिंताएं पैदा हुई।
पुलिस ने किया लाठीचार्ज
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग ने स्थिति पर लगाम लगाई और हिंसा में शामिल भीड़ को खदेड़ दिया। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। अधिकारियों ने जानकारी जुटाते हुए छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और हिंसा के संबंध में उनकी जांच कर रहे हैं। सेंट्रल आईजीपी चंद्रशेखर शहर में घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति पर नजर रखी। कर्नाटक राज्य रिजर्व पुलिस (केएसआरपी) की दो प्लाटून, जिला सशस्त्र रिजर्व (डीएआर) की छह प्लाटून को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुलबगल शहर में तैनात किया गया है।
मूर्ति पर बदमाशों ने किया पथराव
जुलूस में निकाली गई 16 फीट ऊंची श्रीराम की मूर्ति पर बदमाशों ने पथराव किया था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटना में तीन बाइकों को आग के हवाले कर दिया गया है। मीडिया को हिंसा की घटना को कवर करने की अनुमति नहीं थी। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement