Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कर्नाटक : कोरोना के नए मामलों की संख्या एक हजार के पार, सरकार के मंत्री ने दिए सख्त नियम लागू करने के संकेत

कर्नाटक राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों की संख्या शनिवार को एक हजार के पार पहुंच गई है।

06:03 PM Jan 02, 2022 IST | Desk Team

कर्नाटक राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों की संख्या शनिवार को एक हजार के पार पहुंच गई है।

कर्नाटक राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों की संख्या शनिवार को एक हजार के पार पहुंच गई है। मामलों में इतनी अचानक हुई वृद्धि को देखते हुए राज्य सरकार के मंत्री ने सरकार द्वारा सख्त नियम लागू करने के संकेत दिए हैं। राज्य सरकार ने संक्रमण को रोकने के लिए सात जनवरी तक रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लागू किया है। कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर अशोक ने संवाददाताओं को बताया, हम बैठक करेंगे और सात जनवरी से पहले कुछ सख्त नियमों की घोषणा करेंगे जब रात का कर्फ्यू हटाया जाना है। अशोक ने कहा कोविड-19 पर गठित सरकारी समिति जिसमें वह और उच्च शिक्षामंत्री डॉ.सीएन अश्वथ नारायण और स्वास्थ्य मंत्री डॉ.के सुधाकर शामिल हैं, सात जनवरी से पहले बैठक करेगी।
Advertisement
मुख्यमंत्री को देंगे जानकारी 
राजस्व मंत्री अशोक ने बताया कि स्वास्थ्य पर गठित विशेषज्ञ समिति भी मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी देगी। उन्होंने कहा, हम समिति की सिफारिशों को पूरी तरह से लागू करेंगे क्योंकि हमले पिछली बार पीड़ा और मौतें देखी हैं। मंत्री ने कहा कि, सरकार इस बार ऑक्सीजन की आपूर्ति , बिस्तर और दवाओं की उपलब्धता में कोई खामी नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा, हम सभी जरूरी व्यवस्था करेंगे। हम सतर्क हैं और सभी जरूरी व्यवस्था हमारे मुख्यमंत्री के नेतृत्व में करेंगे।
बेंगलुरु में जारी है ”रेड जोन’ 
अशोक ने कहा कि, देश में पहले ही महामारी की तीसरी लहर की स्थिति उत्पन्न हो गई है और कर्नाटक में मामलों में वृद्धि गंभीर मुद्दा है। उनके मुताबिक केंद्र द्वारा जारी सूची में बेंगलुरु ‘रेड जोन’ में शामिल हैं। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार की सूची के मुताबिक बेंगलुरु रेड जोन में है। यह जरूरी है कि बेंगलुरु सतर्क रहे। हम लोगों की जान बचा सकते हैं अगर हम बेंगलुरु में और पाबंदी लगाएं व अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या कम करें। उल्लेखनीय है कि, शनिवार को कर्नाटक में 1,033 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। इससे पहले नौ सितंबर 2021 को राज्य में करीब एक हजार संक्रमण के मामले आए थे।
Advertisement
Next Article