W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

कर्नाटक : भारी बारिश के बाद जलभराव की समस्या से घिरा बेंगलुरु, ट्विटर पर यूजर्स ने दी तीखी प्रतिक्रिया

बेंगलुरु में भारी बारिश के बाद उपजी जलजमाव की स्थिति पर ट्विटर उपयोगकर्ताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।देश के सूचना प्रौद्योगिकी हब में बीती रात हुई बारिश की वजह से जगह-जगह पर जलभराव हो गया।

11:03 AM Sep 06, 2022 IST | Desk Team

बेंगलुरु में भारी बारिश के बाद उपजी जलजमाव की स्थिति पर ट्विटर उपयोगकर्ताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।देश के सूचना प्रौद्योगिकी हब में बीती रात हुई बारिश की वजह से जगह-जगह पर जलभराव हो गया।

कर्नाटक   भारी बारिश के बाद जलभराव की समस्या से घिरा बेंगलुरु  ट्विटर पर यूजर्स ने दी तीखी प्रतिक्रिया
बेंगलुरु में भरी बारिश की वजह से हालत काफी ज्यादा खराब है।जलजमाव की स्थिति पर ट्विटर उपयोगकर्ताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।देश के सूचना प्रौद्योगिकी हब में बीती रात हुई बारिश की वजह से जगह-जगह पर जलभराव हो गया जिस पर ट्विटर पर लोगों ने कटाक्ष करते हुए निकाय प्रशासन को आड़े हाथों लिया। कुछ लोगों ने कहा कि “बेंगलुरु अब वेनिस बन गया है” तो कुछ ने जलभराव की समस्या के लिए पेड़ काटे जाने को जिम्मेदार ठहराया।एक ट्वीट में कहा गया, “जलक्रीड़ा पार्क वंडर ला किसे चाहिए जब पूरा बेंगलुरु ही वाटर पार्क बन गया है। धन्यवाद, बृहत् बेंगलुरु महानगर पालिका। एक शहर को जलमग्न करने में बहुत मेहनत करनी पड़ती है।”
Advertisement
भारत में मूलभूत ढांचे की हालत काफी ज्यादा खराब 
अनिर्बान सान्याल नामक एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने शहर के हवाई अड्डे का चित्र साझा किया जहां वर्षा का पानी भरा हुआ था। सान्याल ने कहा, “बेंगलुरु हवाई अड्डे की यह स्थिति है। भारत में मूलभूत ढांचे की हालत देखकर मुझे रोना आता है। यह शर्मनाक है।”एक अन्य उपयोगकर्ता ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर 40 प्रतिशत कमीशन के आरोप को लेकर कटाक्ष किया।

Advertisement
उपयोगकर्ता ने जलमग्न सड़कों पर चलते वाहनों की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “जब ठेकेदारों को परियोजना की लागत का 40 प्रतिशत मंत्रियों और अधिकारियों को रिश्वत के तौर पर देना पड़े तब आपको यही मिलता है।”
अवैध रूप से बनी इमारतों पेड़ काटने को जिम्मेदार बताया 
सूचना प्रौद्योगिकी उद्यमी टीवी मोहनदास पई ने ट्विटर पर एक वीडियो अपलोड किया जिसका शीर्षक था “कृपया बेंगलुरु की हालत देखिये।”वीडियो में एक व्यक्ति भगवान गणेश का वेश धारण किये हुए था और घुटने तक पानी में चल रहा था तथा उसके पीछे यातायात रेंगते हुए चल रहा था।इस ट्वीट पर कई लोगों ने शहर में अवसंरचना की कमी पर प्रशासन को लताड़ते हुए प्रतिक्रिया दी। एक उपयोगकर्ता राजीव भूषण सहाय ने जलजमाव और शहर की बदहाली के लिए अवैध रूप से बनी इमारतों और पेड़ काटने को जिम्मेदार बताया।
Advertisement W3Schools
Author Image

Advertisement
×