W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Jamshedpur में करणी सेना के उपाध्यक्ष की हत्या, गोलियों से भूना

करणी सेना के उपाध्यक्ष की हत्या से जमशेदपुर में तनाव

03:14 AM Apr 21, 2025 IST | Neha Singh

करणी सेना के उपाध्यक्ष की हत्या से जमशेदपुर में तनाव

jamshedpur में करणी सेना के उपाध्यक्ष की हत्या  गोलियों से भूना

झारखंड के जमशेदपुर में करणी सेना के उपाध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे किसी कार्यक्रम में जा रहे थे जब अज्ञात बाइक सवारों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना से करणी सेना के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है और उन्होंने नेशनल हाईवे 33 को जाम कर प्रदर्शन किया।

Advertisement

रविवार, 20 अप्रैल को झारखंड के जमशेदपुर में गोलियों की गूंज सुनाई दी। श्री राजपूत करणी सेना के उपाध्यक्ष और झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रविवार को विनय सिंह ने किसी कार्यक्रम में जा रहे थे। गाड़ी से उतरते ही कुछ अज्ञात बाइक सवारों ने उन्हें गोलियों से भून डाला। यह हमला एक हाई-प्रोफाइल मर्डर होने के साथ यह भी दिखाता है कि राज्य में अपराध किस स्तर पर हो रहे हैं। बिगड़ती कानून व्यवस्था ने सरकार पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

Advertisement

करणी सेना के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश

बता दें, विनय सिंह किसी निजी कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे, तभी जमशेदपुर के एक वय्स्त इलाके में कुछ बाइक सवाल घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही विनय सिंह अपनी गाड़ी से उतरे, बाइक सवारों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां बरसाने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए और विनय सिंह की मौत हो गई।

Advertisement

इस हत्या से क्षत्रिय समाज और करणी सेना के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। उन्होंने डिमना रोड और नेशनल हाईवे 33 को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है।  मामले को बढ़ता देख दो डीएसपी समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आश्वासन दिया कि हत्यारों को जल्द ही पकड़ा जाएगा।

खेत में मिला शव

घटना के बाद विनय सिंह का शव बालीगुमा इलाके में नेशनल हाईवे से करीब 250 मीटर दूर एक खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव के पास एक देसी पिस्तौल, स्कूटी और शराब की बोतलें मिलीं। पुलिस के मुताबिक विनय सिंह सुबह 11:30 बजे घर से निकले थे और उसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिला। मोबाइल लोकेशन के आधार पर तलाशी ली गई और फिर उनका शव बरामद हुआ।

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने एसआईटी गठित कर सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की हर संभव एंगल से जांच कर रही है।

मध्य प्रदेश: नीमच का चीता अभ्यारण्य बनेगा देश का गौरव: CM मोहन यादव

Advertisement
Author Image

Neha Singh

View all posts

Advertisement
Advertisement
×