टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

जल्द ही मुकम्मल होगा करतारपुर लांघा का काम : सुखबीर बादल

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल बादल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने सीमावर्ती संसदीय क्षेत्र फिरोजपुर लोकसभा हलके में फाजिलका दोरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि करतारपुर लांघा का काम बड़ी तेजी के साथ चल रहा है।

01:36 PM Aug 18, 2019 IST | Shera Rajput

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल बादल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने सीमावर्ती संसदीय क्षेत्र फिरोजपुर लोकसभा हलके में फाजिलका दोरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि करतारपुर लांघा का काम बड़ी तेजी के साथ चल रहा है।

लुधियाना-फाजिलका-सुलतानपुर : पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल बादल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने सीमावर्ती संसदीय क्षेत्र फिरोजपुर लोकसभा हलके में फाजिलका दोरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि करतारपुर लांघा का काम बड़ी तेजी के साथ चल रहा है। 
उन्होंने आशा भी जताई कि यह समस्त कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएंगा।  उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्तूबर माह के पहले सप्ताह में इस लांघा का शुभारंभ करेंगे। वही दूसरी तरफ सुखबीर सिंह बादल की धर्मपत्नी केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री बीबा हरसिमरत कोर बादल आज सुल्तानपुर लोधी में गुरूद्वारा श्री बेर साहिब में नतमस्तक हुई। 
इस दौरान शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भाई गोबिंद सिंह लोंगोवाल ने उन्हें गुरू घर की आशीष रूपी सिरौपा देकर सम्मानित किया। इससे पहले बीबा बादल सुल्तानपुर लोधी के रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। 
उनके साथ एसजीपीसी अध्यक्ष गोबिंद सिंह लोंगोवाल के अलावा पूर्व एसजीपीसी अध्यक्ष बीबी जगीर कौर, डॉ उपेंद्र जीत कौर, पूर्व मंत्री बलविंद्र सिंह भुंदड़ और मनजिंद्र सिंह सिरसा समेत रेलवे के कई उच्च अधिकारी भी उपस्थित थे। 
– सुनीलराय कामरेड
Advertisement
Advertisement
Next Article