Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Kartik Aaryan ने खुद को बताया Kriti Sanon का शहजादा, रिश्ते पर मुहर लगते ही फैंस ने की शादी की डिमांड

कार्तिक आर्यन ने कृति सेनन को बर्थडे विश करते हुए एक खूबसूरत-सा पोस्ट शेयर किया है जिसके कैप्शन में उन्होंने खुद को कृति का शहजादा बताया है जिसके बाद से फैंस दोनों को जल्दी शादी करने को बोल रहे हैं।

11:58 AM Jul 27, 2022 IST | Desk Team

कार्तिक आर्यन ने कृति सेनन को बर्थडे विश करते हुए एक खूबसूरत-सा पोस्ट शेयर किया है जिसके कैप्शन में उन्होंने खुद को कृति का शहजादा बताया है जिसके बाद से फैंस दोनों को जल्दी शादी करने को बोल रहे हैं।

बॉलीवुड की परम सुंदरी और स्माइल क्वीन कृति सेनन आज यानि 27 जुलाई को अपना
बर्थडे मना रही हैं। बिना फिल्मी बैकग्राउंड से आई कृति सेनन आज बॉलीवुड के फेमस
एक्ट्रेस बन चुकी हैं। उनका नाम फिल्म इंडस्ट्री के टॉप लिस्ट अभिनेत्रियों में
शुमार है। कृति ने अपनी दमदार एक्टिंग से फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल
कर लिया है।

Advertisement

कृति सेनन के इस खास दिन पर उनके परिवार, दोस्त और उनके को-एक्टर्स उन्हें
बधाई दे रहे है। वहीं इस समय कृति अपनी अपकमिंग फिल्म शहजादा की शूटिंग में बिजी
है। इस फिल्म कार्तिक आर्यन उनके अपोजिट नजर आने वाले है। ऐसे में कार्तिक ने कृति
को बर्थडे विश करते हुए उनके लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है जिसके कैप्शन
ने दोनों के फैंस का दिल खुश कर दिया है।

कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वह और कृति
सोफे पर बैठे हुए है और कार्तिक बर्थडे गर्ल को केक खिलाते नजर आ रहे है। वहीं
फोटो में दोनों की स्माइल करते दिखाई दे रहे है। फोटो में दोनों की बॉन्डिंग काफी
क्यूट लग रही हैं। वहीं इस फोटो को शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा,
डाइट नहीं तोड़ी लड़की ने सिर्फ पोज किया मेरे
लिए !! आपके शहजादा की ओर से परम सुंदरी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

कार्तिक आर्यन के इस क्यूट से पोस्ट पर एक्ट्रेस कृति सेनन ने भी काफी फनी रिएक्शन दिया है। कृति ने कार्तिक
के कैप्शन का जवाब देते हुए कॉमेंट बॉक्स में लिखा,
धन्यवाद! पोज देने के बाद सारा केक खाने के लिए! वहीं कार्तिक की यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर
जमकर वायरल हो रही है।

अभिनेता की पोस्ट पर दोनों के फैंस भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं। फोटो के सामने
आने के बाद फैंस की एक्साइटेड का तो कोई जवाब नहीं है। एक यूजर ने लिखा
, ”लेटेस्ट जोड़ी।तो दूसरे ने लिखा, ”अहम अहम क्या चल रहा है। तीसरे ने लिखा, तुम लोग एक दूसरे के लिए बने हो।एक अन्य यूजर ने लिखा, आप लोग प्लीज शादी कर लीजिए।

बता दें कि कार्तिक आर्यन और कृति सैनन जल्द ही फिल्म शहजादामें एक साथ नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग की
तस्वीरें पहले भी वायरल होती रही हैं लेकिन अभी तक फिल्म से कृति सैनन का लुक
सामने नहीं आया है। दोनों की साथ में यह दूसरी फिल्म है इससे पहले फैंस ने इस
जोड़ी को फिल्म लुक्का-चुप्पी में देखा था। दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री
दर्शकों को काफी पसंद है।

Advertisement
Next Article