Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कार्तिक आर्यन ने सारा अली खान के साथ अपने रिश्तें का किया खुलासा, एक्टर ने कह दी ये बड़ी बात

इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसेस के साथ अब तक कार्तिक आर्यन का नाम भी जुड़ चुका है। इसमें से एक सारा अली खान भी हैं। जहां दोनों का नाम कई बार साथ में लिया जाता हैं। लेकिन अब इनके अफेयर की खबरों पर कार्तिक ने खुलकर जवाब दिया हैं।

04:45 PM May 20, 2022 IST | Desk Team

इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसेस के साथ अब तक कार्तिक आर्यन का नाम भी जुड़ चुका है। इसमें से एक सारा अली खान भी हैं। जहां दोनों का नाम कई बार साथ में लिया जाता हैं। लेकिन अब इनके अफेयर की खबरों पर कार्तिक ने खुलकर जवाब दिया हैं।

कार्तिक आर्यन इन दिनों बॉलीवुड के हैंडसम हंक के साथ ही सबसे डैशिंग एक्टर्स में से एक कहे जा रहे हैं।  दरअसल लम्बे समय से कार्तिक की मूवी सिनेमाघरों में हिट नहीं हो पा रही हैं।  लगातार दो मूवी उनकी बैक टू बैक फ्लॉप गयी हैं।  लेकिन इसके बाद भी एक्टर का हौसला और जोश कम नहीं हुआ हैं। दरअसल कार्तिक आर्यन के नाम इस साल कई मूवी दर्ज हैं जिसमें कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। इसके साथ ही इस साल उनकी ‘शहजादा’ समेत कई फिल्में लाइन में हैं। वही अब इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसेस के साथ अब तक कार्तिक आर्यन का नाम भी जुड़ चुका है। इसमें से एक सारा अली खान भी हैं। जहां दोनों का नाम कई बार साथ में लिया जाता हैं।  लेकिन अब इनके अफेयर की खबरों पर कार्तिक ने खुलकर जवाब दिया हैं। 
Advertisement
कार्तिक आर्यन ने सारा संग अफेयर को लेकर कही ये बात 
दरअसल कार्तिक आर्यन का नाम तो वैसे कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा हैं।  लेकिन अगर सबसे ज्यादा वो किसी के साथ लाइमलाइट में रहे हैं तो वो हैं सारा अली खान। सारा अली खान और कार्तिक आर्यन ने साल 2020 में ‘लव आज कल 2’ में साथ काम किया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के लिंकअप की जमकर खबरें उड़ी। हालांकि इन दोनों ने अपने रिश्ते पर कभी मुहर नहीं लगाई, ना ही कभी इस बारे में खुलकर बात की। वही लव आज कल मूवी पर्दे पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी।  जिसके बाद  दोनों स्टारकास्ट के बीच की भी रिश्तें को लेकर कई खबरे आने लगी थी।  वही कई मीडिया रिपोर्ट्स ने तो इतना तक कह दिया था की दोनों के बीच ब्रेकअप हो गयी हैं। और कार्तिक आर्यन से ब्रेकअप के बाद सारा इसका गम भुलाने श्रीलंका गई थीं।
सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे को किया रिजेक्ट 
वही दोनों के बीच की दरार सिर्फ यही तक नहीं रही बल्कि दोनों दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर भी अनफॉलो कर दिया है। वही इस खबर पर बातें ये भी सामने आने लगी थी की ‘लव आज कल 2’ के फ्लॉप होने के बाद कहा गया कि इन दोनों ने फिल्म को हिट कराने के लिए ये हथकंडा अपनाया था, जब फिल्म नहीं चली तो अलग हो गए। वह अब इस बात पर कार्तिक ने अपना रिएक्शन दिया है।
कार्तिक ने दिया ऐसा रिएक्शन 
दरअसल हाल ही में एक मीडिया को दिए इंटरव्यू में कार्तिक आर्यन ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। ये कोई फिल्म प्रमोशन के लिए नहीं था। मैं आपको कैसे एक्सप्लेन करूं? मेरे कहने का मतलब है कि हम इंसान भी हैं। हर चीज प्रमोशन के लिए नहीं होती है। इस टॉपिक पर मैं बस यही कहना चाहता हूं। 
वेल अब कार्तिक ने तो अपने और सारा के रिश्तों को लेकर सफाई दे दी हैं।  लेकिन अब इसपर सारा अली खान का क्या रिएक्शन आता हैं ये देखना काफी दिलचस्प होने वाला हैं।   
Advertisement
Next Article