Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कार्तिक आर्यन ने मुंबई में खरीदा अपना आशियाना, संघर्ष के दिनों में यहीं काटे थे मुश्किल के दिन

स्टारडम के मामले में कार्तिक आर्यन को भविष्य के उभरते सितारों में गिना जाने लगा है जो युवा दर्शकों के चहेते भी है। अब एक और खबर आ रही है की कार्तिक आर्यन ने मुंबई में अपना आशियाना खरीद लिया है।

12:53 PM Jul 12, 2019 IST | Ujjwal Jain

स्टारडम के मामले में कार्तिक आर्यन को भविष्य के उभरते सितारों में गिना जाने लगा है जो युवा दर्शकों के चहेते भी है। अब एक और खबर आ रही है की कार्तिक आर्यन ने मुंबई में अपना आशियाना खरीद लिया है।

इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की किस्मत का सितारा बुलंदियों पर  कामयाबी को हासिल करने के लिए बहुत मेहनत भी की है। आज जो कुछ भी मुकाम कार्तिक आर्यन ने बॉलीवुड में हासिल किया है उसके  लिए उन्होंने बहुत लगन से काम किया है। 
Advertisement
स्टारडम के मामले में कार्तिक आर्यन को भविष्य के उभरते सितारों में गिना जाने लगा है जो युवा दर्शकों के चहेते भी है। अब एक और खबर आ रही है की कार्तिक आर्यन ने मुंबई में अपना आशियाना खरीद लिया है। 
कार्तिक आर्यन के इस आशियाने के पीछे भी एक दिलचस्प कहानी सामने आयी है जो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रही है। कार्तिक का नया घर मुंबई के वर्सोवा इलाक़े में यारी रोड पर स्थित है। इस घर की कीमत करीब 1.60 करोड़ रुपये बतायी जा रही है। 
 
जानकारी के अनुसार कार्तिक ने घर की डील मई में ही कर ली थी। आपको बता दें कार्तिक आर्यन अपने संघर्ष के दिनों में इसी घर में रहे थे और आज कामयाब होने के बाद उन्होंने अब ये घर खरीद लिया है। 
वर्क फ्रंट की बात की जाये तो कार्तिक आर्यन ने साल 2011 में फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और इस फिल्म में उनका 8 मिनट लम्बा मोनोलॉग खूब चर्चित हुआ था। इसके बाद उन्होंने 4 साल संघर्ष किया फिर उन्हें ‘प्यार का पंचनामा 2’ से कार्तिक को काफी शोहरत मिली। 
इसके बाद साल 2018 में आयी फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ ने कार्तिक आर्यन को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता दिलाई और साथ 100 करोड़ क्लब में भी शामिल करा दिया। इसके बाद कार्तिक की फिल्म लुकाछिपी को बॉक्स ऑफ़िस पर हिट घोषित किया गया है।
इन दिनों कार्तिक ‘पति पत्नी और वो’ और लव आज कल की शूटिंग में बिजी है।  ‘लव आज कल 2’ में कार्तिक सारा अली ख़ान के साथ काम कर रहे है और वहीँ  ‘पति पत्नी और वो’ में कार्तिक के साथ भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे उनके साथ लीड रोल में है।
Advertisement
Next Article