Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

Tara Sutaria को डेट कर रहे है Kartik Aaryan, बर्थडे पार्टी में साथ नजर आया Rumoured Couple

04:37 PM Nov 23, 2023 IST | Anjali Dahiya
Kartik Aaryan-Tara Sutaria Dating Rumoured

Kartik Aaryan-Tara Sutaria Dating : बॉलीवुड एक्टर Kartik Aaryan ने बुधवार को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर वह मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर गए। इसके कुछ घंटों बाद ही अभिनेता ने एक जन्मदिन की पार्टी रखी, जिसमें बॉलीवुड के कई नामी चेहरे शिरकत किए। इस पार्टी में एक्ट्रेस वाणी कपूर, रवीना टंडन, निर्देशक अभिषेक कपूर, करण जौहर जैसे सेलेब्स ने लाइमलाइट लूटी। इसी दौरान पार्टी में Tara Sutaria को भी स्पॉट किया गया। बीते काफी दिनों से खबरें सामने आ रही हैं कि Tara Sutaria आदर जैन से ब्रेकअप के बाद Kartik Aaryan को डेट कर रही हैं।

वायरल हो रहीं तस्वीरें

बॉलीवुड में लव अफेयर्स की चर्चा कोई नई बात नहीं है। ऐसे में डेटिंग की अफवाहों के बीच कार्तिक आर्यन को एक्ट्रेस Tara Sutaria के साथ अपना जन्मदिन मनाते देखा गया। अब Kartik Aaryan की पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक तस्वीर में 'धमाका' स्टार को काले कपड़े पहने तारा और राशा के साथ पोज देते हुए दिखा जा सकता है। इस तस्वीर में तारा और Kartik Aaryan काफी क्लोज पोज देते नजर आ रहे हैं। कार्तिक और Tara Sutaria का क्लोज बॉन्ड साफ देखने को मिल रहा है।

Advertisement

ऐसे शुरू हुईं डेटिंग रूमर्स

Tara Sutaria  और Kartik Aaryan के बारे में अफवाहें तब उड़ने लगीं, जब उन्हें मुंबई में एक साथ घूमते देखा गया। कथित तौर पर दोनों अनुराग बसु की आगामी फिल्म 'आशिकी 3' में भी स्क्रीन शेयर करते एक साथ नजर आएंगे। इसके अलावा तारा ने Kartik Aaryan संग अफेयक की खबरों को और हवा तब दे दी जब उन्होंने एक कोजी और रोमांटिक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट कर के कार्कित आर्यन को बर्थडे विश किया। इस तस्वीर में Kartik Aaryan और तारा एक दूसरे की बाहों में पोज देते नजर आ रहे हैं। वैसे ये तस्वीर दोनों ने एक ब्रैंड शूट के लिए क्लिक कराई थी।

कार्तिक को 'पोपट' कहती हैं तारा

Tara Sutaria ने एक ब्रांड के लिए अपने फोटोशूट की तस्वीर के साथ कार्तिक को शुभकामनाएं भी दीं। इस पोस्ट से पता चला कि तारा सुतारिया कार्तिक को पोपट कहती हैं। उन्होंने 'पोपट' के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे पोपट! हमारी स्कॉर्पियो एनर्जी हमेशा ब्रांड शूट्स को ऐसी बनाए रखे।' वैसे दोनों ने डेटिंग की अफवाहों की न तो पुष्टि की है और न ही इसका खंडन किया है।

मनोंरजन जगत की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Bollywood Kesari’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article