Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कार्तिक आर्यन का क्यूट वीडियो देख फैंस को याद आई कटोरी, वीडियो देख करने लगे ऐसी बातें

कार्तिक का एक वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में अभिनेता अपने पेट डॉग के साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। इस क्यूट वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे है और साथ ही मजेदार कॉमेंट भी कर रहे हैं।

12:46 PM Jun 30, 2022 IST | Desk Team

कार्तिक का एक वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में अभिनेता अपने पेट डॉग के साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। इस क्यूट वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे है और साथ ही मजेदार कॉमेंट भी कर रहे हैं।

अनीस बज्मी की हॉरर
कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 2 के सुपरहिट होने के बाद से ही कार्तिक आर्यन सुर्खियों
में छाए हुए हैं। एक्टर की हर फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं।
वहीं कार्तिक की डिमांड भी काफी ज्यादा बढ़ गई है। वहीं उनकी फीमेल फैंस की लिस्ट
भी अब काफी ज्यादा लंबी हो गई है। इन्ही सब के बीच कार्तिक का एक वीडियो काफी पसंद
किया जा रहा है।

Advertisement

कार्तिक आर्यन का क्यूट वीडियो

कार्तिक आर्यन ने
अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना एक क्यूट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कुछ
पालतू कुत्तों के साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। अभिनेता व्हाइट सूट पहने सोफे
पर बैठे दिख रहे है वहीं उनके साथ कई सारे छोटे-छोटे कुत्ते दिख रहे हैं। जो
कार्तिक संग मस्ती कर रहे हैं। यह बात तो एक्टर को चाहने वाले सभी लोग जानते है कि
वह एक पेट लवर है।

फैंस को आई कटोरी की याद

इस क्यूट वीडियो को
शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा,
“प्यार जितना भी मिले कम लगता है।” हमेशा ही तरह एक्टर के इस वीडियो
पर भी फैंस ने कॉमेंट्स की बारिश कर दी है। एक के बाद एक वीडियो पर मजेदार
कॉमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने तो यहां तक कह दिया कि
कटोरी इस वीडियो को देखकर जरूर गुस्सा और जलन होगी

वर्क फ्रंट की बात करें

कार्तिक आर्यन के पास कई
सारे प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं, वह जल्द ही
रोहित धवन के निर्देशन में बनी फिल्म शहजादामें नजर आने वाले हैं, जो 2020 की तेलुगु फिल्म अला वैकुंठपुरमुलु की रीमेक है,
इसमें कृति सेनन भी लीड रोल में हैं। इसके बाद
कार्तिक एक्ट्रेस अलाया एफ के साथ शशांक घोष की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म
, ‘फ्रेडीमें भी दिखाई देंगे।

इनके अलावा,
कार्तिक के पास सत्यनारायण की कथाभी है। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला के नाडियाडवाला ग्रैंडसन
एंटरटेनमेंट और नमः पिक्चर्स के बैनर तले किया जाएगा। कार्तिक हंसल मेहता के साथ
सामाजिक नाटक
कैप्टन इंडिया
में भी अहम रोल प्ले करने वाले हैं।

 

 

Advertisement
Next Article