Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कार्तिक पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये 4 उपाय, जीवन में आएगी सुख समृद्धि

01:21 PM Nov 05, 2025 IST | Kajal Yadav
Kartik Purnima me Kya Krna Chahiye (Photo: AI Generated)

Kartik Purnima me Kya Krna Chahiye: कार्तिक पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन में सुख समृद्धि आती है। अगर आप इस दिन पूरे विधि-विधान से पूजा करते हैं, तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दिन कुछ ऐसे उपाय हैं, जिन्हें करने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में सुख समृद्धि आती है।

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को कार्तिक पूर्णिमा कहा जाता है। इस साल बुधवार के दिन कार्तिक पूर्णिमा की पूजा की जाएगी। यह पूजा विशेष तौर पर माता लक्ष्मी को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पूरे विधि-विधान से पूजा करने पर घर में धन, सुख, समृद्धि आती है। शाम के समय माता लक्ष्मी की पूजा करना बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसे में अगर आप इस दिन कुछ उपाय करते हैं, तो आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

कार्तिक पूर्णिमा का दिन बहुत खास माना जाता है, इस दिन सभी देवता धरती पर दीवाली मानाने आते हैं। इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध किया था। आइए जानते हैं, इस दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कौन-कौन से उपाय करने चाहिए।

Advertisement
Kartik Purnima me Kya Krna Chahiye (Photo: AI Generated)

Kartik Purnima Muhurat Today: कार्तिक पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 4 नवंबर को रात 10:36 बजे से होगी और समापन 5 नवंबर को शाम 6:48 बजे होगा। उदय तिथि के हिसाब से कार्तिक पूर्णिमा 5 नवंबर को मनाई जाएगी।

Kartik Purnima me Kya Krna Chahiye: कार्तिक पूर्णिमा पर करें ये काम

Kartik Purnima me Kya Krna Chahiye (Photo: AI Generated)

कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही देव दीपावली मनाई जाती है। इस दिन विषम संख्या जैसे- 5, 7, 11, 21, 51 या 101 दीपक जलाना शुभ होता है। इस दिन 365 बाती वाले दीपक जलाने का भी बहुत महत्व है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इससे पूरे साल के दीपदान का पुण्य मिलता है।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर किसी पवित्र नदी में स्नान करें। अगर घर के आस-पास नदी न हो, तो पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं। इसके बाद तुलसी के पौधे के पास, मंदिर और घर के आंगन में दीप जलाकर भगवान का ध्यान करें। इसके अलावा किसी बहती नदी में भी दीपदान करना शुभ होता है। एक दिया जलाकर भगवान शिव और विष्णु जी को समर्पित करें।

कार्तिक पूर्णिमा उपाय

Kartik Purnima me Kya Krna Chahiye (Source: social media)

1. दीपदान: कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपदान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन मंदिर या बहती नदी में दीपदान करने से कर्ज से छुटकारा मिलता है।

2. पीपल के पेड़ की पूजा: मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी पीपल के वृक्ष पर प्रसन्न मुद्रा में वास करती हैं। इस दिन पीपल के वृक्ष पर दूध और शक्कर चढ़ाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

3. मां लक्ष्मी को खीर का भोग: कार्तिक पूर्णिमा के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाना शुभ होता है। मान्यता है कि इस दिन माता लक्ष्मी को पीली कौड़ियां अर्पित करके, अगले दिन उन्हें धन के स्थान पर रखने से धन की कमी नहीं होती।

4. चंद्रदेव की पूजा: पूर्णिमा तिथि चंद्र देव की पूजा करने के लिए शुभ मानी जाती है। इस दिन चंद्रमा को अर्घ्य देने से जातक की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है।

Also Read: ‘काशी नगरी में जगमग दीपों की लड़ी’, देव दीपावली के इस खास मौके पर अपनों को दें ये शुभ संदेश

Advertisement
Next Article