Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

करवा चौथ पर्व : महिलाओं ने हाथों पर लगवायी मेहंदी

श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने परशुराम घाट पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया।

12:41 AM Oct 13, 2022 IST | Desk Team

श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने परशुराम घाट पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया।

हरिद्वार, संजय चौहान (पंजाब केसरी): श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने परशुराम घाट पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया। करवा चैथ पर्व के चलते निःशुल्क मेहंदी भी महिलाओं के हाथों पर लगवायी गयी। मेहंदी प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। हाथों पर मेहंदी की साज सज्जा की गयी और प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को पुरूस्कृत भी किया गया। अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि पर्व हमारी संस्कृति को दर्शाने का माध्यम है। विवाहिताएं अपनी पत्नि की दीर्घ आयु एवं परिवारों की सुख समृद्धि की कामना करती हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना चाहिए। पंडित अधीर कौशिक ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पर्वो पर विशेष ध्यान रखते हुए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। सैकड़ों महिलाओं ने निःशुल्क रूप से अपने हाथों पर मेहंदी लगवायी। पर्व की महत्ता को दर्शाने के लिए हमें आगे आना चाहिए। भारतीय परंपरांओं में पर्वो का धार्मिक महत्व है। पंडित पंवन कृष्ण शास्त्री ने कहा कि श्री अखंड परशुराम अखाड़े द्वारा महिलाओं को निःशुल्क रूप से मेहंदी लगायी गयी है। इस तरह के आयोजन निश्चित रूप से किए जाने चाहिए। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि अपने-अपने क्षेत्रों में निःशुल्क रूप से माताओं, बहन, बेटियों को ऐसी प्रतियोगिताओं के लिए प्रेरित करते रहें। हिंदू संस्कृति का प्रचार प्रसार करने में सभी को अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी चाहिए। परशुराम घाट पर सैकड़ों की तादाद में हाथों में मेहंदी लगवाने के साथ मेहंदी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को पुरूस्कृत भी किया गया। सोनिया कौशिक, रिंकी भट्ट, मिनी पूरी, कमला जोशी, मंजू पाल, लवी पूरी, संजय देवी, पूनम सोहन, अदिति चौहान, पूजा वशिष्ठ, वंदना गॉड, अंजू सेनी, श्रद्धा शर्मा, अनिता चावला, राज रानी, रीना वर्मा आदि शामिल रहे।
Advertisement
Advertisement
Next Article