Karwa Chauth 2025 Jewellery Designs: इस करवा चौथ पहनें ज्वेलरी के ये बेस्ट डिजाइन, लुक में लग जायेंगे चार चांद
Karwa Chauth 2025 Jewellery Designs: करवा चौथ का त्योहार नजदीक है। महिलाओं ने इस खास दिन के लिए शॉपिंग भी शुरू कर दी है। अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए अगर आप भी ज्लेवरी ढूंढ़ रही हैं तो हम आपके लिए नेकलेस के बेस्ट डिजाइन लेकर आए हैं, जिन्हें आप इस करवा चौथ पर पहन एक एलिगेंट लुक पा सकती हैं।
Karwa Chauth 2025 Jewellery Designs
1. Gold necklace
नेकलेस किसी भी महिला के लुक को स्टाइलिश और एलिगेंट बना देती है। इस Karwa Chauth 2025 चोकर नेकलेस, लेयर्ड नेकलेस, या डायमंड और कुंदन वर्क वाली नेकलेस चुनें।
2. Diamond Mangalsutra
Karwa Chauth 2025 में अगर आप थोड़ा स्टाइलिश लुक चाहती हैं, तो लटकन वाले मंगलसूत्र का ट्रेंड आपके लिए है। यह मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों का कॉम्बिनेशन है। वेस्टर्न या इंडियन दोनों आउटफिट्स के साथ ये डिजाइन (Diamond Mangalsutra) एकदम फिट बैठेगा।
3. Gold Bracelet
कुछ अलग सी डिजाइन तलाश कर रहे हैं तो इससे बेहतर विकल्प आपके लिए कुछ हो नहीं सकता। ऐसी डिजाइन के लिए आपको पहले से ऑर्डर देना पड़ेगा। इसमें चाहें तो डायमंड लगवा लें। हीरों से इस ब्रेसलेट की शोभा बढ़ जाएगी। इसे सिंपल सी साड़ी के साथ भी पहना जा सकता है।
4. Multicolor necklace
अगर आप मल्टी कलर लहंगा या साड़ी वियर कर रही हैं, तो आप स्टोन या क्रिस्टल नेकलेस भी ट्राई कर सकती हैं। इसमें हैवी या लाइट वेट में कई डिजाइन मिल जाएंगे। जो आपके रॉयल लुक देने में मदद करेंगे। इसे आप मल्टी कलर क्रिस्टल नेकलेस खरीद सकती हैं, जो कई ड्रेसेस के साथ चलेगा।
5. Payal Design
चांदी और पायल का कॉम्बिनेशन रॉयल और क्लासी लगता है। बहू के लिए फर्स्ट करवा चौथ स्पेशल बनाते हुए ऐसी पायल तोहफे में दें। आजकल इन्हें खूब पसंद किया जा रहा है। आप इसे सिल्वर के अलावा, गोल्ड पर भी चुन सकती हैं।