Karwa Chauth 2025 Makeup Looks: करवा चौथ पर ट्राई करें ये मेकअप लुक्स, सेलेब्स से जानें स्टाइल टिप्स
Karwa Chauth 2025 Makeup Looks: 10 अक्टूबर 2025, दिन शुक्रवार को करवा चौथ का व्रत किया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं हाथों में मेहंदी रचाती हैं और सोलह श्रृंगार करके चंद्रमा पूजन के बाद व्रत का पारण करती हैं। इस स्पेशल डे पर मेकअप भी खास होना चाहिए, तो चलिए जान लेते हैं ट्रेंडी मेकअप लुक्स के बारे में।
Karwa Chauth 2025 Makeup Looks
1. Glossy Makeup

अगर आपको ग्लैमरस लुक लेना पसंद है तो अपने लहंगे के साथ रेड या मरून आईशैडो, ग्लॉसी रेड लिप्स, हाईलाइटर से ग्लोइंग फिनिश दें। आपके इस पूरे लुक में आपकी लाल लिपस्टिक कहर ढहाने का काम करेगी।
2. Minimal Makeup

बहुत सी लड़कियों को मिनिमल लुक पसंद आता है। ऐसे में आप पिंक टोन ब्लश, लाइट पिंक शिमर आईशैडो, मैट लिप्स से अपना लुक पूरा कर सकती हैं।
3. Statement Eye Makeup

स्टेटमेंट आईज मेकअप दैट स्पीक वॉल्यूमस, यानी आंखें बहुत कुछ कहती हैं। ये एक ऐसा मेकअप लुक में है जिसमें बोल्ड आईशैडो कलर्स का यूज किया जाता है। विंग्ड आईलाइनर और ड्रामेटिक मस्कारा लगाते हैं, जिसमें आंखों के एक्सटर्नल और इंटरनल कॉर्नर को भी आईलाइट किया जाता है।
4. Satiny Dewy Makeup

मेकअप लवर्स के लिए ड्यूई मेकअप हमेशा से पसंदीदा लुक रहा है और 2025 में भी ये काफी ट्रेंड में है, बस इसमें थोड़े से कुछ चेंज हुए हैं, जिससे ये और ज्यादा नेचुरल हो गया है। सैटिन या कहें की सॉफ्ट फिनिश ड्यूई मेकअप में चेंज हो गया है। इस मेकअप में स्किन काफी नेचुरल और चमकदार दिखती है। इसमें ‘स्किप एवरीथिंग’ जैसे स्किन टिंट लाइट-मीडिया ग्लो कवरेज के लिए परफेक्ट रहते हैं। अपने फेस को और भी ज्यादा शाइनिंग बनाने के लिए फेस के अपर साइड पर इल्यूमिनेटर अप्लाई करना चाहिए।

Join Channel