Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Karwa Chauth 2025 Mehndi Design: करवा चौथ पर पैरों में लगाएं इस शानदार और खूबसूरत डिजाइन की पावरफुल मेहंदी, पतिदेव भी करेंगे तारीफ

02:10 PM Oct 09, 2025 IST | Anjali Dahiya
Karwa Chauth 2025 Mehndi Design (Source: Social Media)

Karwa Chauth 2025 Mehndi Design: करवा चौथ का त्योहार हर विवाहित महिला के लिए बेहद खास होता है। इस साल करवा चौथ शुक्रवार, 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती हैं। सोलह श्रृंगार में सजी-धजी महिलाएं इस दिन मेहंदी जरूर लगाती हैं।

मेहंदी न केवल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है, बल्कि इसे शुभता का प्रतीक भी माना जाता है। इसके लिए जहां ज्यादातर महिलाएं हाथों में मेहंदी लगाती हैं, वहीं अब पैरों पर मेहंदी लगाने का भी खूब चलन है ऐसे में अगर इस करवा चौथ आप भी अपने पैरों पर मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो यहां हम आपके लिए कुछ बेहद खूबसूरत डिजाइन लेकर आए हैं। आप इनमें से किसी एक को चुनकर पैरों को सुंदर सजा सकती है।

Karwa Chauth 2025 Mehndi Design

1. Minimal Mehndi Design

Advertisement
Karwa Chauth 2025 Mehndi Design( Source: Social Media)

अगर आपको भारी डिजाइन पसंद नहीं है, तो आप इस तरह के मिनिमल मेहंदी डिजाइन से अपने पैरों को सजा सकती हैं। ये मॉडर्न और सटल दोनों हैं।

2. Mandala Mehndi Design

Karwa Chauth 2025 Mehndi Design( Source: Social Media)

मंडला मेहंदी डिजाइन देखने में बेहद सुंदर लगता है। इसमें पैरों के ऊपरी हिस्से पर गोल पैटर्न बनाकर उसे छोटे-छोटे फूलों या बिंदियों से सजाया जा सकता है।

3. Full Leg Mehndi Design

Karwa Chauth 2025 Mehndi Design( Source: Social Media)

अगर आपका यह पहला Karwa Chauth है तो आप भरवा मेहंदी डिजाइन को अपना सकती हैं।यह काफी सुंदर लगती है और रचने के बाद पैरों को और भी ज्यादा आकर्षक बना देती है। यह डिजाइन आपको नई दुल्हन वाली फील देगी।

4. Floral Mehndi Design

Karwa Chauth 2025 Mehndi Design( Source: Social Media)

फ्लोरल फूलों की मेहंदी डिजाइन (Floral Mehndi Design) बहुत सुंदर लगती है। करवा चौथ पर यह डिजाइन आपके लुक को और भी खास बना सकती है।

5. Jaal Mehndi Design

Karwa Chauth 2025 Mehndi Design( Source: Social Media)

जाल मेहंदी की बात ही अलग है। पैरों में ऐसी जाल वाली मेहंदी बड़ी प्यारी लगती है। जाल मेहंदी दुल्हन भी अपने पैरों में रचाती हैं और ये गोरे-गोरे पैर की खूबसूरती में चार चांद भी लगाते हैं।

Also Read: Karwa Chauth 2025 Jewellery Designs: इस करवा चौथ पहनें ज्वेलरी के ये बेस्ट डिजाइन, लुक में लग जायेंगे चार चांद

Advertisement
Next Article