Karwa Chauth 2025 Quick Mehndi Design: अभी तक नहीं लगाई करवा चौथ की मेहंदी? लास्ट मिनट लगवाएं ये ट्रेंडी डिज़ाइन
Karwa Chauth 2025 Quick Mehndi Design: आज यानी 10 अक्टूबर को देशभर में Karwa Chauth का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी उम्र और सुखी जीवन के लिए व्रत रखती हैं। करवा चौथ पर सोलह श्रृंगार का खास महत्व होता है, जिसमें मेहंदी लगाना सबसे जरूरी माना जाता है।
कहा जाता है कि मेहंदी का गहरा रंग पति के प्यार और भाग्य का प्रतीक होता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि व्यस्तता के कारण महिलाएं रात को मेहंदी नहीं लगा पातीं। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो चिंता की कोई बात नहीं है। यहां हम आपके लिए कुछ झटपट बनने वाले आसान मेहंदी डिजाइन की फोटोज लेकर आए हैं, जिन्हें आप सिर्फ 5 मिनट में अपने हाथों पर सजा सकती हैं।
Karwa Chauth 2025 Quick Mehndi Design
लास्ट मिनट लगवाएं Mehndi के ये ट्रेंडी डिज़ाइन
1. Mandala Mehndi Design
अगर आप सादगी के साथ स्टाइल चाहती हैं तो सेंटर मेहंदी डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है। इसमें हथेली के बीचोंबीच एक सुंदर गोल फ्लोरल पैटर्न बनाया जाता है और चारों तरफ छोटे-छोटे डॉट्स और बेलें सजाई जाती हैं। यह डिजाइन देखने में एकदम मिनिमल लगती है लेकिन हाथों को बेहद सुंदर बनाती है।
2. Arabic Mehndi Design
अरेबिक डिजाइन हमेशा से ही ट्रेंड में रहता है। इसमें बड़े फूल, पत्ते और बेलें बनाई जाती हैं, जो बहुत जल्दी बन जाती हैं। इसकी खासियत यह है कि आपको पूरा हाथ भरने की जरूरत नहीं होती, फिर भी यह स्टाइलिश लगता है।
3. Half Hand Mehndi Design
अगर आपको थोड़ा समय मिल जाए, तो हाथ के आधे हिस्से में बेल या फूल वाला डिजाइन बना लें। इसे बनाने में मुश्किल से 10 मिनट लगते हैं, लेकिन यह दिखने में बहुत आकर्षक लगता है।
4. Minimal Floral Mehndi Designs
Minimal Floral Designs करवाचौथ के लिए बहुत ही सुंदर होता है। गुलाब, कमल और अन्य फूलों के आकार आपके हाथों को सजाते हैं। मेहंदी का यह डिजाइन लोगों में काफी लोकप्रिय है। इस डिजाइन को लोग सामान्य दिनों में भी लगाते हैं।
5. Full Hand Mehndi Designs
अगर आप हाथों की खूबसूरती को बढ़ाना चाहते है, तो आप इस तरह के फुल हैंड डिजाइन को लगा सकते हैं, ये डिजाइन हाथों की खूबसूरती को बढ़ाता है और Karwa Chauth में आपके लुक को भी निखारता है।