For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Kashmir : शीत लहर का प्रकोप बरकरार, तापमान शुन्य से नीचे

03:39 PM Jan 11, 2024 IST | Prakash Sha
kashmir   शीत लहर का प्रकोप बरकरार  तापमान शुन्य से नीचे

Kashmir में पड़ रही भीषण शीत लहर कम नहीं हो रही है और घाटी का तापमान अभी भी शून्य से नीचे बना हुआ है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Highlights:

  • आने वाले दिनों में मौसम में कोई सुधर नहीं
  • जम्मू में कुछ दिनों से श्रीनगर से अधिक ठंड
  • जम्मू इस समय घने कोहरे की चपेट में

अधिकारियों ने कहा कि अगले कुछ दिनों तक मौसम में कोई सुधार नहीं होगा। उन्होंने बताया कि कश्मीर में मौसम शुष्क रहने और बर्फबारी नहीं होने से रात में जमा देने वाली ठंड पड़ रही है जबकि दिन अपेक्षाकृत गर्म हैं। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से आठ डिग्री अधिक है। जम्मू में पिछले कुछ दिनों से श्रीनगर से अधिक ठंड पड़ रही है। जम्मू इस समय घने कोहरे की चपेट में है, जिसके कारण ठंड बढ़ गई है। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में बुधवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि उत्तरी कश्मीर में गुलमर्ग का तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कोकेरनाग शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Prakash Sha

View all posts

Journalist

Advertisement
×