Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Kashmir: अत्यधिक ठंड और कोहरे से जनजीवन प्रभावित

03:14 PM Dec 25, 2023 IST | Prakash Sha

सोमवार को Kashmir घाटी में अत्यधिक ठंड, घना कोहरा और धुंध देखी गई, जिससे दैनिक जीवन काफी प्रभावित हुआ।

Advertisement

Highlights:

मौसम विज्ञान केंद, (आईएमडी) ने सोमवार को बताया कि श्रीनगर में सोमवार को न्यूनतम तापमान शून्य से कम 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रविवार को तापमान शून्य से कम 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम है। श्रीनगर और कश्मीर घाटी के अन्य हिस्से कोहरे और धुंध की मोटी परत से घिरे हुये हैं, जिससे दृश्यता कम हो गयी और यात्रियों को असुविधा हुयी। श्रीनगर में सड़कों पर वाहनों को हेड लाइट जलाकर चलना पड़।

श्रीनगर में रविवार को अधिकतम तापमान 8.58 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले पहली बार सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस कम 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान रविवार रात दर्ज किये गये शून्य से कम 2.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से कम 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से कम 1.6 डिग्री सेल्सियस था, जबकि एक दिन पहले शून्य से कम 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पहलगाम कश्मीर घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां रविवार को न्यूनतम तापमान शून्य से कम 3.9 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले सोमवार को गिरकर शून्य से कम 4.3 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। गुलमर्ग में तापमान में सुधार हुआ और यहां पिछली रात शून्य से कम 3.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से कम 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। कुपवाड़ में रविवार रात का न्यूनतम तापमान शून्य से कम 2.7 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से कम 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम है।

यहां 26 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने और आमतौर पर बादल छाये रहने, 27 दिसंबर को अलग-अलग ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात के आसार हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article