Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Kashmir: रात के तापमान में हुआ सुधार

01:48 PM Jan 20, 2024 IST | Prakash Sha

Kashmir में रात के तापमान में सुधार हुआ है हालांकि यह अभी भी हिमांक बिंदु से नीचे बना हुआ है। राज्य में 26 जनवरी से 31 जनवरी तक हल्की बर्फबारी होने का अनुमान है, जिससे कश्मीर में लंबे समय से चले आ रहे शुष्क दौर के खत्म होने की उम्मीद है। अगले दस दिनों के भीतर, अत्यधिक ठंड की 40 दिवसीय 'चिल्लई कलां' अवधि समाप्त हो जाएगी। अभी तक कश्मीर घाटी में व्यापक बर्फबारी नहीं हुई है। घाटी के सभी मौसम केंद्र न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्शाते हैं।

Advertisement

Highlights:

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह शून्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस नीचे था। दक्षिण कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान शुक्रवार के 6.3 डिग्री के मुकाबले शून्य से 5.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जबकि कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह शून्य से 5.5 डिग्री नीचे था।

जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान पिछली रात 5 डिग्री के मुकाबले 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू क्षेत्र के बनिहाल में तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कश्मीर में गुरुवार से बारिश शुरू होने के अनुमान है, क्योंकि 25 जनवरी को अलग-अलग ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्का हिमपात होने के आसार है। वहीं 26 से 28 जनवरी तक अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या हिमपात होने का अनुमान है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article