घाटी में टूटा 20 वर्षो का रिकॉर्ड, बीते कुछ महीनों में 80 लाख टूरिस्ट ने किया कश्मीर दौरा
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि यह कश्मीर के इतिहास में पर्यटन के मोर्चे पर एक सुनहरा दौर है।
02:54 PM Apr 09, 2022 IST | Desk Team
आतंकवादी मंसूबो से परे घाटी में खुशहाली की लहर जारी है। कश्मीर में 20 सालों के रिकॉर्ड को धवस्त करते हुए बीते कुछ महीनों में 80 लाख पर्यटकों ने घाटी का दौरा किया। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यह कश्मीर के इतिहास में पर्यटन के मोर्चे पर एक सुनहरा दौर है।
Advertisement
उपराज्यपाल ने शनिवार को बताया पिछले कुछ महीनों में 80 लाख पर्यटकों ने कश्मीर का दौरा किया है, जो पिछले 10 से 20 वर्षो की तुलना में एक रिकॉर्ड संख्या है। उन्होंने कहा, “उड़ान संचालन ने भी पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आज, सभी होटल पहले से बुक हैं और भारत के अन्य राज्यों के लोगों को श्रीनगर के लिए हवाई टिकट प्राप्त करने में मुश्किल हो रही है।”
उन्होंने कहा कि डल झील में प्रतिदिन औसतन 3,500 शिकारा कतार में हैं, उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि झील की सफाई तेजी में की जाए। उपराज्यपाल सिन्हा ने शुक्रवार शाम श्रीनगर में बादामीबाग छावनी की विरासत स्थल ‘चिनार धरोहर’ का दौरा किया।
Advertisement