Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

2015 से लापता कश्मीरी युवक मिला दिल्ली में

NULL

06:54 PM Aug 18, 2017 IST | Desk Team

NULL

जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में वर्ष 2015 में लापता हुए एक किशोर का पुलिस ने दिल्ली में पता लगा लिया है जहां वह एक होटल में काम कर रहा था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि डोडा जिले के भारतुंद का रहने वाला सुरजीत कुमार वर्ष 2015 में लापता होने के बाद से एक होटल में काम कर रहा था। कुमार के पिता ने 21 मार्च 2016 को डोडा पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज करायी थी और आरोप लगाया था कि उसके बेटे की अपहरण करके हत्या कर दी गयी है।

यह मामला स्थानीय मीडिया में उजागर हुआ और इसके बाद समाज के विभिन्न वर्गाे के लोगों ने एक कैंडल-मार्च भी निकाला।

अधिकारी ने बताया कि कुमार जब लापता हुआ उस समय वह डोडा में एक घर में हेल्पर का काम कर रहा था। पुलिस की एक टीम ने कल दिल्ली में लड़के का पता लगाया।

Advertisement
Advertisement
Next Article