टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

कश्मीर का मोस्ट वांटेड आतंकी जाकिर मूसा सिख भेष में आया नजर, अलर्ट जारी

NULL

12:17 PM Dec 06, 2018 IST | Desk Team

NULL

जम्मू कश्मीर का मोस्ट वांटेड आतंकी जाकिर मूसा पंजाब ने छिपे होने को खबर आ रही है। जाकिर मूसा पुंजाब के भटिंडा और फिरोजपुर में छुपेहोने की अकंशा जताई जा रही है। पंजाब पुलिस ने जाकिर मूसा की तस्वीर भी जारी कर दी है। इसको लेकर आईबी, सीआईडी और आर्मी इंटेलिजेंस भी जारी किये है। इसके चलते पंजाब में हाई अलर्ट कर दिया गया है।

Advertisement

भटिंडा के वे स्टेशन पर सुरछा बड़ा दी गयी है। मिली जानकारी के अनुसार 8 गढ़वाल रेजिमेंट के जवानों को भटिंडा जंक्शन का जिम्मा सौंपा गया है। बता दें जाकिर मूसा अलकायदा का कमांडर है, बीत दिनों से ही उसके लगातार मूव होने की खबरें थीं। पहले पंजाब और फिर राजस्थान में जाकिर मूसा के होने की खबरें थीं। इससे पहले भी इनपुट था कि मूसा करीब 7 साथियों के साथ पंजाब में घुसा था।

हाई अलर्ट : पंजाब पुलिस ने जारी की जाकिर मूसा की तस्वीर

पंजाब में जैश-ए-मोहम्मद के छह आतंकियों के छिपे होने से हड़कंप मचा हुआ है। खुफिया एजेंसियों ने पंजाब सरकार व पंजाब पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखकर यह जानकारी दी है। और पुलिस ने राज्य में चौकसी बढ़ा दी गई है ताकि आतंकी कोई वारदात को अंजाम न दे सके। जगह-जगह तलाशी की जा रही है। उधर, पंजाब पुलिस की तरफ से आतंकी जाकिर मूसा की तस्वीर जारी की गई है। एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने कहा- हमारे पास उसके अमृतसर के पास होने की खुफिया जनाकारी थी। इसलिए, हमने सार्वजनिक तौर पर वांछित के पोस्टर लगाए दिए है और लोगों से यह अपील की है कि वह उसके बारे में किसी तरह की जानकारी फौरन बताएं। और कहा है कि दिल्ली की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।

पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस के इनपुट के बाद भारत-पाक सीमा पर सख्ती और सतर्क रहने का अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को पंजाब के पठानकोट के माधोपुर से चार संदिग्धों के द्वारा लूटी गई कार को भी इसी आतंकी हमले की साजिश से जोड़कर देखा जा रहा है और पूरे पंजाब में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पंजाब का फिरोजपुर जिला पाकिस्तान की सीमा से सटा हुआ है और माना जा रहा है कि ये आतंकी घुसपैठ करके इस इलाके में आ चुके हैं। बताया जा रहा है कि आतंकवादी दिल्ली की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। बुधवार को पंजाब के पठानकोट के माधोपुर से चार संदिग्धों के द्वारा लूटी गई कार को भी इसी आतंकी हमले की साजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।

माना जा रहा है कि ये आतंकी सड़क मार्ग से दिल्ली की तरफ आकर कोई बड़ी वारदात कर सकते हैं और दिल्ली न पहुंचने की स्थिति पर पंजाब में भी कोई बड़ा आतंकी हमला कर सकते हैं। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा फ़िरोज़पुर का सारा बॉर्डर एरिया सील कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, आतंकी RSS की पंजाब में लगने वाली शाखाओं को टारगेट कर सकते हैं। पंजाब में RSS के बड़े नेताओं और सुबह के वक्त पंजाब के शहरों में पार्कों और खाली जगहों पर RSS की गतिविधियों को निशाना बना सकते हैं। इसके अलावा पंजाब में राजनीतिक पार्टियों की रैलियों के दौरान भी आतंकी हमला होने का अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisement
Next Article