Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

इस अद्भुत मंदिर में लगा है मन्नत वाला पेड़, श्रद्धालुओं की होती है हर मुराद पूरी

वैसे तो भगवान श्री राम के कई सारे प्रसिद्घ मंदिर हैं । लेकिन आज तक हम लोगों ने जो भी राम मंदिर देखं हैं। वहां पर उनके माता सीता और लक्ष्मण साथ जरूर होते है।

07:27 AM Jun 06, 2019 IST | Desk Team

वैसे तो भगवान श्री राम के कई सारे प्रसिद्घ मंदिर हैं । लेकिन आज तक हम लोगों ने जो भी राम मंदिर देखं हैं। वहां पर उनके माता सीता और लक्ष्मण साथ जरूर होते है।

वैसे तो भगवान श्री राम के कई सारे प्रसिद्घ मंदिर हैं । लेकिन आज तक हम लोगों ने जो भी राम मंदिर देखं हैं। वहां पर उनके माता सीता और लक्ष्मण साथ जरूर होते है। लेकिन भारत में भगवान राम का एक ऐसा मंदिर भी मौजूद है जहां पर उनके साथ माता सीता और लक्ष्मण नहीं बल्कि कौशल्या माता विराजमान है। जी हां देश में केवल एक ऐसा अनोखा मंदिर जहां श्री राम माता कौशल्या की गोद में बैठे हैं। 
Advertisement
बता दें कि मंदिर की मुख्य मूर्ति माता कौशल्या की है और ये मंदिर भी कौशल्या मंदिर के नाम से ही मशहूर है। ऐसा मंदिर देश भर में कहीं ओर नहीं है।  इस मंदिर के गर्भगृह में कौशल्या माता की गोद में बालरुप में रामजी की मूर्ति है। इसके अलावा मंदिर में भगवान शिव और नंदी की बड़ी प्रतिमाएं हैं। वहीं मंदिर के द्वार पर हनुमानजी की मूर्ति लगी हुई है। जो की वहां आने वाले भक्तों का मन मोह लेती है। बता दें कि सात तालाबों से घिरे जलसेना तालाब के बीच में एक द्वीप है और इसी द्वीप पर मां कौशल्या का मंदिर बना हुआ है। 

ये पेड़ करता है मन्नत पूरी 

आज हम जिस चमत्कारी मंदिर के बारे में बता रहे हैं वह मंदिर छत्तीसगढ़ के चंद्रखुरी में स्थित है। इस मंदिर में माता कौशल्या और श्री राम के साथ-साथ शिव जी और नंदी की भी मूर्तियां स्थापित हैं। वहीं मंदिर के मुख्य द्वारा पर हनुमान जी की भी प्रतिमा लगी हुई है। इस मंदिर को लेकर भक्तों की मान्यता है कि यहां पर सीताफल का एक खास पेड़ है। जिसे मन्नत का पेड़ नाम से जाना जाता है। लोगों का ऐसा मानना है कि इस पेड़ पर पर्ची में अपना नाम लिखकर उसे श्रीफल के साथ बांध देने से लोगों की सभी मनोकामानाएं पूर्ण हो जाती है। ऐसा माना जाता है जो भी भक्त इस मंदिर में आकार पूरी श्रद्घा से श्रीफल बांधता है उसकी सारी मुरादें जल्दी ही पूरी हो जाती है। 

इस मंदिर को लेकर कुछ पौराणिक मान्यताएं

पौराणिक कथाओं के मुताबिक यहां पर एक पेड़ के नीचे सुषेण वैध की समाधि है। रामायण के अनुसार सुषेण लंका के राजा रावण का राजवैद्य था। जब रावण के बेटे के मेघनाद के साथ हुई लड़ाई में लक्ष्मण मूर्छित हो गए,तब सुषेण ने ही संजीवनी बूटी मंगवाकर लक्ष्मण की जान की बचाई थी। जब श्री राम रावण को मारकर वापस अयोध्या आए तब सुषेण वैध भी उनके साथ ही आ गए थे और यहीं पर उन्होंने अपने प्राणों का त्याग भी किया था इसलिए यहीं उनकी समाधि बन गई। 
Advertisement
Next Article