Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Kedarnath: चार धाम यात्रा ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं की संख्या पहुंची 50 लाख के पार

11:05 AM Oct 18, 2023 IST | NAMITA DIXIT

उत्तराखंड के चार धाम यात्रा में इस बार दर्शन करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे है। बता दें 22 अप्रैल से शुरू हुई यात्रा ने पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब में पिछले साल सबसे ज्यादा 46 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे जबकि इस साल 2023 में अब तक 50 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
अभी भी यात्रा में बाकी है करीब 1 महीना
आपको बता दें इस साल यात्रा में श्रद्धालुओं का जो सैलाब चार धाम यात्रा में देखा गया उसको सुगम बनाने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पुलिस ने हरिद्वार से लेकर पूरे चार धाम यात्रा मार्ग में चप्पे चप्पे पर श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया है।
डीजीपी ने की पुलिस अधिकारियों की सराहना
डीजीपी अशोक कुमार ने इसके लिए पुलिस जवानों और पुलिस अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा है कि पुलिस प्रशासन ने चार धाम यात्रा में बेहतर इंतजाम किए थे. जिसकी वजह से देश विदेश से बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं को व्यवस्थित करने में मदद मिली है। नवरात्रों के शुभ अवसर पर केदारनाथ धाम में बर्फबारी भी शुरू हो गई है।
अच्छे इंतजाम करने के लिए विभागों को आदेश जारी
पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है। जिससे न केवल पुलिस महकमें में बल्कि प्रदेश की सरकार में भी खुशी की लहर है। श्रद्धालुओं का बढ़ता उत्साह उत्तराखंड सरकार को शक्ति प्रदान कर रहा है। उत्तराखंड सरकार ने यात्रा के लिए अगली बार और अच्छे इंतजाम करने के लिए विभागों को आदेश जारी किया है।

Advertisement
Advertisement
Next Article