शुभ मुहूर्त में विधि-विधान के साथ खुले केदारनाथ के कपाट, बाबा केदार के जयकारों से गूंजा पूरा धाम
Kedarnath Dham Open Today: विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ बाबा का दरबार 51 क्विंटल फूलों से सजाया गया है और कड़ी सुरक्षा भी की गई है। आज शुभ मुहूर्त में विधि-विधान के साथ खुले केदारनाथ धाम के कपाट खुल गए है। डोली के साथ और मंदिर में पहले से मौजूद भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिला। पूरा धाम बाबा केदार के जयकारों से गूंज उठा है। CM धामी भी पूजा करने के लिए केदारनाथ पहुंचे और देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
Kedarnath Dham Open Today: देश विदेश से भक्त पहुंच रहे
केदार बाबा के दर्शन करने के लिए देश विदेश से भक्त पहुंच रहे है और कपाट खुलने के क्षण के साक्षी भी बने। बता दें कि बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से आर्मी के जवानों की धुन और भक्तों के जयकारों के साथ रवाना हुई थी और पैदल यात्रा करते हुए गुप्तकाशी, खुमेरा, फाटा होते हुए गौरीकुंड पहुंची फिर शजंगलचट्टी, रामबाड़ा, लिनचोली और बेस कैंप से होकर केदारपुरी पहुंची थी। बाबा केदार की डोली के साथ ही भक्तों की भारी भीड़ और सेना के जवान भी मौजूद थे।
Reel Banned in Kedarnath: रील या वीडियोग्राफी बैन

एसपी तोमर ने बताया कि इस बार जारी किए गए दिशानिर्देशों के अनुसार, मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार की रील या वीडियोग्राफी करना बैन है। इसकी गरिमा और पवित्रता बनाए रखने के लिए परिसर के भीतर मोबाइल फोन का उपयोग भी प्रतिबंधित है। मंदिर प्रशासन द्वारा एक मोबाइल काउंटर और लॉकर प्रणाली भी स्थापित की गई है। साथ ही, यहां बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाना भी प्रतिबंधित है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने और मंदिर परिसर की पवित्रता बनाए रखने में मदद करने का आग्रह किया है।
Kedarnath Travel Tips: ऊनी कपड़े साथ रखने की सलाह
19 अप्रैल (अक्षय तृतीया) को चार धाम यात्रा की आधिकारिक शुरुआत के साथ ही, रिकॉर्ड संख्या में तीर्थयात्री पहले ही आधार शिविरों में पहुंचे हैं। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं को भारी ऊनी कपड़े साथ रखने की सलाह जारी की है, क्योंकि हाल ही में हुई बर्फबारी के कारण तापमान अभी भी शून्य के करीब बना हुआ है।

Join Channel