For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

उत्तराखंड : Kedarnath मार्ग पर पैदल यात्रियों की आवाजाही शुरू

09:00 PM Sep 22, 2024 IST | Abhishek Kumar
उत्तराखंड    kedarnath मार्ग पर पैदल यात्रियों की आवाजाही शुरू

उत्तराखंड में भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हुए केदारनाथ( Kedarnath ) पैदल मार्ग पर रविवार को आवाजाही शुरू हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि रविवार को इस मार्ग को पैदल यात्रियों के लिए खोल दिया गया।

Highlights
. Kedarnath मार्ग पर पैदल यात्रियों की आवाजाही शुरू
. अधिकारियों ने यह जानकारी दी

Kedarnath मार्ग पर पैदल यात्रा शुरू

उत्तराखंड में भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हुए केदारनाथ( Kedarnath ) पैदल मार्ग पर रविवार को आवाजाही शुरू हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि गौरीकुंड से केदारनाथ जाने वाले इस मार्ग पर जानकी चटटी के पास का 10 से 15 मीटर का हिस्सा शुक्रवार देर रात भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके बाद आवाजाही रोक दी गयी थी। वहीं अधिकारियों ने बताया कि गौरीकुंड और सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम जाने की अनुमति दिए जाने के बाद श्रद्धालु केदारनाथ के लिए रवाना हो गए।

Kedarnath : रुद्रप्रयाग पुलिस के अनुसार, फिलहाल पैदल यात्री ही इस मार्ग पर आवागमन करेंगे। रास्ता पूरी तरह ठीक होने के बाद ही इस पर घोड़ा-खच्चरों की आवाजाही शुरू होगी।पुलिस ने बताया कि मार्ग को पूरी तरह ठीक होने में अभी समय लगेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Advertisement
Advertisement
Author Image

Abhishek Kumar

View all posts

Advertisement
×