For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Kedarnath Yatra: केदारनाथ में आज से शुरू हेलीकॉप्टर सेवा, यात्रियों को किराये में मिलेगी छूट

01:51 AM Aug 07, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat
kedarnath yatra  केदारनाथ में आज से शुरू हेलीकॉप्टर सेवा  यात्रियों को किराये में मिलेगी छूट

Kedarnath Yatra: केदारघाटी में फंसे यात्रियों का रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हुआ। जिसके बाद पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने केदारनाथ यात्रा एक बार फिर शुरू करने की तैयारी में है। ऐसे में, सरकार ने यात्रियों को हेलीकॉप्टर किराये में 25 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की है। वहीं, पैदल यात्रियों के लिये भी, वैकल्पिक मार्गों को विकसित किया जा रहा है। 31 जुलाई की रात भीमबली के पास बादल फटने से भीमबली, रामबाड़ा, गौरीकुंड समेत पैदल मार्ग कई स्थानों पर बह गया है। वहीं, सोनप्रयाग में भूस्खलन के बाद, सड़क मार्ग भी 50 मीटर से अधिक बह चुका है।

आज से शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को ऐलान किया कि केदारनाथ में हेलीकॉप्टर सेवाएं बुधवार से बहाल होंगी, जिसमें तीर्थयात्रियों को किराए में 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी। धामी ने मंगलवार को रुद्रप्रयाग में सीनियर अधिकारियों के साथ बैठक की और बारिश से हुई तबाही के बाद केदारनाथ ट्रेक मार्ग में राहत और बचाव अभियान की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने कहा, "बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। भूस्खलन से 29 जगहों पर सड़कें टूट गई हैं। पानी, बिजली और दूरसंचार लाइनें बड़े पैमाने पर प्रभावित हुई हैं।" बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि तीर्थयात्रियों के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार किया जाना चाहिए और नए हेलीपैड भी बनाए जाने चाहिए।

अभी भी जारी है बचाव अभियान

उत्तराखंड में पिछले दिनों हुई भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में भूस्खलन हुआ। इस दौरान केदारनाथ घाटी में कई तीर्थयात्री फंस गए। इसके बाद गुरुवार को बचाव अभियान शुरू किया, जिसके जरिए 11,775 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। मंगलवार को भी केदारनाथ से राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और राज्य की बलों ने 160 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है। सोमवार को पैदल मार्ग पर फंसे 1,400 लोगों को निकाला गया था।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×