For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मौसम में होने वाले बदलाव से अपने बच्चों को ऐसे रखें सुरक्षित

05:51 PM Oct 30, 2023 IST | Yogita Tyagi
मौसम में होने वाले बदलाव से अपने बच्चों को ऐसे रखें सुरक्षित

मौसम में बदलाव होने के साथ- साथ लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है खासकर बच्चों को सर्दी, खांसी, जुखाम, इन्फेक्शन बुखार इस बदलते मौसम में तेजी से हो रहे हैं। दरअसल बच्चों के साथ ऐसा होने का कारण उनकी कमजोर इम्युनिटी है। अपने बच्चों को और खुद को इस तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने के लिए आप नीचे दिए गए तरीका अपना सकते हैं।

एक्सरसाइज करने पर ध्यान दें

सुबह जल्दी उठकर एक्सरसाइज करें। सुबह की एक्सरसाइज आपके शरीर को स्वस्थ एवं मज़बूत रखती है और इम्युनिटी मज़बूत करती है। न सिर्फ आप खुद बल्कि अपने बच्चों को भी सुबह की एक्सरसाइज अवश्य कराएं।

समय पर नींद पूरी करें

आप जानते होंगें कि समय पर सोना आपके स्वास्थ्य को तरोताजा रखता है। इसी प्रकार छोटे बच्चों के लिए कम से कम 9 घंटे की नींद जरुरी है। बच्चों के पर्याप्त नींद लेने से वे कम बीमार पड़ते हैं और उनमें एनर्जी रहती है। ध्यान रखें की आपका बच्चा पर्याप्त नींद लें।

डाइट में सभी पोषक तत्वों को शामिल करें

ध्यान रखें कि बच्चों के आहार में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन, मिनरल्स और फाइबर भरपूर मात्रा में रहे। फल, बादाम, दूध, हरी सब्जियां, अंडे आदि उनके आहार में शामिल करें, इससे उनकी इम्युनिटी मज़बूत होगी। इससे बच्चे बीमार होने से बचेंगे।

साफ- सफाई का ध्यान रखें

बच्चों को खाने देने से पहले उनके हाथ-पैर धुलाएं। ध्यान रखें वे धूल- मिट्टी में न खेलें। बच्चों को रोजाना स्नान कराएं और उनके आस-पास गंदगी न रहने दें। ऐसा करने से बच्चों को बीमार होने से बचाया जा सकता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×