टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

इन उपायों से अपने आपको घर में ऐसे रखें तनाव मुक्‍त

इस समय पूरा विश्व कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है। इसी महामारी की वजह से लॉकडाउन पूरे भारत देश में लगाया हुआ है। इस समय सरकार लोगों को घरों में रहने की अपील कर रही है।

02:09 PM Mar 28, 2020 IST | Desk Team

इस समय पूरा विश्व कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है। इसी महामारी की वजह से लॉकडाउन पूरे भारत देश में लगाया हुआ है। इस समय सरकार लोगों को घरों में रहने की अपील कर रही है।

इस समय पूरा विश्व कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है। इसी महामारी की वजह से लॉकडाउन पूरे भारत देश में लगाया हुआ है। इस समय सरकार लोगों को घरों में रहने की अपील कर रही है। सरकार ने पूरे देश में 21 दिनों तक लॉकडाउन किया है। 
कोरोना वायरस को लेकर चारों तरफ बातें चलती रहती हैं। इसी वजह से नकारात्मक विचार लोगों के मन में आते रहते हैं। अजीब सा भय और तनाव मन और घर में बना रहता है। ऐसे ही कुछ उपाए हम आपके लिए ऐसे समय पर लाएं हैं जिससे आपको सुकून आैर आत्मिक शांति मिलेगी। 
प्राणायाम और योग

रोजाना योग और प्राणायाम सबसे बेहतर उपाए है नकारात्म विचारों को तनाव और मन से दूर करने का। सेहत तो इसको करने से दुरस्त होगी ही साथ ही आपके मन को एक सुकून मिलेगा। ओम का जप आप अपने घर के किसी शांत कोने में बैठकर कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको लाभ मिलेगा। 
अध्ययन करें धार्मिक किताबों का

ऐसे समय में जब आप खाली हैं और अपने मन को शांत करना चाहते हैं तो कोई भी धार्मिक किताब अपनी दिनचर्या में शामिल करके उसका रोजाना अध्ययन करें। इस समय आप रामायण, भागवत गीता, विष्‍णु पुराण या शिव पुराण पढ़ सकते हैं। इसके अलावा इन किताबों का अर्थ अपने परिवार वालों को भी बता सकते हैं। 
यह काम करें सुबह-शाम

चैत्र माह के नवरात्रि इस समय चल रहे हैं और सारे लोगों के पास खाली समय भी बहुत है। देवी की सुबह पूजा-अर्चना के बाद परिवार के सारे लोग भजन-कीर्तन एक साथ बैठकर करें और ऐसा ही वह शाम को भी करें। मानसिक शांत और सुकून ऐसा करने से आपको मिलेगा। इसके अलावा अपने मन को शांत आप भजन सुनकर भी कर सकते हैं। 
इन चीजों का धुंआ घर में करें

लोंग, लोबान और कपूर का धुंआ घर में रोजाना सुबह और शाम को करें। ऐसा करने से घर के विषाणु दूर हो जाएंगे साथ ही सकारात्मकता मन में ऐसा करने से आएगी। सुबह और शाम दोनों समय पर ऐसा करें। हालांकि की रोजाना हवन नवरात्र के इस समय कर सकते हैं। इससे घर शुद्ध रहेगा और तनाव से भी आप मुक्त हो जाएंगे। 
यह उपाय रोजाना करें

सरसों के तेल की कुछ बूंदें रोजाना नहाने के पानी में डालकर नहाएं। आपका तनाव इससे कम होगा और सिर दर्द भी दूर होगा। सर्दी जुकाम भी ऐसा करने से दूर रहेगा और सुकून मानसिक रूप से मिलता है। मन को खुशगवार बनाने के लिए अन्य सुगंधित तेलों का भी आप इस्तेमाल अपने मन को प्रसन्न कर सकते हैं। 
Advertisement
Advertisement
Next Article