For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

घर में इस जगह तिजोरी रखने से हो सकता है नुक्सान

09:33 AM Dec 17, 2024 IST | Samiksha Somvanshi
घर में इस जगह तिजोरी रखने से हो सकता है नुक्सान

वास्तु के अनुसार, घर में कुछ जगहें ऐसी भी होती हैं जहां पैसे रखने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है और पैसों की कमी होने लगती हैं।

वास्तु के अनुसार, घर में गलत जगह पर पैसा रखने से गरीबी, कर्ज, अधिक खर्च आदि जैसी समस्याएं होती हैं और लोगों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं।

ज्यादातर लोग आज कल अपने पैसों को तिजोरियों में संभल के रखते हैं।

लेकिन वास्तु के अनुसार, तिजोरी अंधेरी जगह पर कभी नहीं होनी चाहिए।

ऐसे स्थान पर रखी तिजोरी में धन रखने से दोष उत्पन्न होता है और धन खत्म होने लगता है.

अगर आप घर में ऐसे स्थान पर पैसे रखते हैं जहां दीवार के बगल में शौचालय या बाथरूम हो तो यह भी गलत है।

माना जाता है कि इससे पैसों का प्रवाह रुक जाता है और फिजूलखर्ची भी बढ़ जाती है। जिससे धन की कमी होने लगती है।

घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में भी पैसा नहीं रखना चाहिए, क्योंकि यह दिशा यम की दिशा मानी जाती है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Samiksha Somvanshi

View all posts

Advertisement
×