Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

गुजरात : AAP विधायक चैतर वसावा की गिरफ्तारी के विरोध में केजरीवाल और भगवंत मान करेंगे रैली

12:09 AM Jul 19, 2025 IST | Rahul Kumar Rawat

गुजरात : आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे, जहां वे आप विधायक चैतर वसावा की गिरफ्तारी के विरोध में रैली करेंगे। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 23-24 जुलाई को गुजरात का दौरा करेंगे। वे 23 जुलाई को गुजरात के मोडासा में किसान पशुपालक महापंचायत में हिस्सा लेंगे और पशुपालकों के आंदोलन को समर्थन देंगे।

केजरीवाल और मान करेंगे रैली

केजरीवाल और मान 24 जुलाई को नर्मदा जिले के डेडियापाडा इलाके में आम आदमी पार्टी के विधायक चैतर वसावा की गिरफ्तारी के विरोध में रैली करेंगे। तालुका पंचायत के एक पदाधिकारी पर हमले के आरोप में चैतर वसावा वडोदरा की सेंट्रल जेल में बंद हैं। जिला अदालत से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद उन्हें 5 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था।

बिहार चुनाव को लेकर AAP की तैयारी पूरी

बता दें कि पिछले दिनों अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के गांधीनगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इंडिया गठबंधन से अलग होने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि इंडिया ब्लॉक का अलायंस सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए था। अब हमारी तरफ से कोई गठबंधन नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इस बार बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

Advertisement
Advertisement
Next Article