Top NewsIndiaWorld
Other States | Uttar PradeshRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर BJP के स्टिंग वीडियो को केजरीवाल ने बताया ‘मनोहर कहानियां’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी पर टिकट बेचने के आरोप से जुड़ा एक स्टिंग वीडियो भारतीय जनता पार्टी की ‘मनोहर कहानियां’ हैं।

11:03 PM Nov 21, 2022 IST | Shera Rajput

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी पर टिकट बेचने के आरोप से जुड़ा एक स्टिंग वीडियो भारतीय जनता पार्टी की ‘मनोहर कहानियां’ हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी पर टिकट बेचने के आरोप से जुड़ा एक स्टिंग वीडियो भारतीय जनता पार्टी की ‘मनोहर कहानियां’ हैं।
Advertisement
आप संयोजक ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग पूछ रहे हैं कि इस पार्टी ने दिल्ली नगर निगम और गुजरात में अपने इतने लंबे समय के शासन के दौरान उनके लिए क्या किया है।
आप के एक पूर्व कार्यकर्ता द्वारा कथित रूप से बनाये गये वीडियो के बारे में पूछे जाने पर केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा हर दिन मनोहर कहानियां जारी करती है। वह स्टिंग ऑपरेशन लाती है। दिल्ली की जनता पूछ रही है कि उन्होंने 15 साल में नगर निगम में क्या किया और उनके पास जवाब नहीं है। गुजरात की जनता पूछा रही है कि उन्होंने 27 साल में क्या किया और उनके पास जवाब नहीं है।’’
आप नेता अपनी पार्टी के लिए गुजरात चुनाव में प्रचार करने यहां आये हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘वे (भाजपा) हर रोज फर्जी स्टिंग लाते हैं। लोग इस तरह की गंदी राजनीति पसंद नहीं करते। लोग उन्हें प्रभावित करने वाले विषयों पर चर्चा चाहते हैं। वे दूध, गैस की बढ़ती कीमतों के कारण घर नहीं चला पा रहे, लेकिन उन्हें (भाजपा) को इससे कोई लेनादेना नहीं है।’’
केजरीवाल ने कहा, ‘‘मेरी भाजपा के लिए एक सलाह है। उसे तू-तू, मैं-मैं की राजनीति करने के बजाय जनता के भले के बारे में सोचना चाहिए।’’
जेल में बंद आप नेता सत्येंद्र जैन के मसाज कराने संबंधी वीडियो के बारे में पूछने पर केजरीवाल ने कहा कि जैन को उसी तरह वीआईपी सुविधाएं मिल रही हैं, जिस तरह ‘‘अमित शाह को गुजरात में जेल में रहने के दौरान मिलीं।’’
केजरीवाल ने जैन का बचाव करते हुए कहा, ‘‘वह डॉक्टरों की सलाह पर फिजियोथैरेपी करा रहे हैं।’’
Advertisement
Next Article