W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

केजरीवाल ने सिंघू बॉर्डर के निकट सिख संत की मौत पर दुख जताया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिख संत राम सिंह की मौत पर दुख व्यक्त किया है, जिन्होंने किसानों के दर्द से व्यथित होकर बुधवार को सिंघू बॉर्डर के नजदीक कथित तौर पर खुदकुशी कर ली थी।

01:20 AM Dec 17, 2020 IST | Shera Rajput

करनाल जिले के निसिंग इलाके के सिंघरा गांव के रहने वाले संत राम सिंह (65) ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर खुदकुशी की। 
केजरीवाल ने ट्वीट किया, “संत बाबा राम सिंह जी की आत्महत्या की ख़बर बेहद पीड़ादाई है। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं। हमारा किसान अपना हक़ ही तो मांग रहा है, सरकार को किसानों की आवाज़ सुननी चाहिए और तीनों काले कानून वापस लेने चाहिए।” 
पुलिस के मुताबिक, मृतक ने कथित रूप से पंजाबी में हाथ से लिखा एक नोट भी छोड़ा है, जिसमें कहा गया है कि वह ”किसानों का दर्द” सहन नहीं कर पा रहा है। 
पुलिस नोट की जांच कर रही है। 
सोनीपत पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सिंह को पानीपत के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×